जियो अपने इस पैक में वो सभी सुविधाएं दे रहा है, जो दूसरी कंपनियां लगभग दोगुनी कीमत पर दे रही हैं.
जियो इस पैक में 9th ऐनिवर्सरी सेल ऑफर भी शामिल कर रही है.
एयरटेल का सबसे सस्ता नेटफ्लिक्स वाला पोस्टपेड प्लान 1399 रुपये का है.
Jio और Airtel दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को ऐसे पोस्टपेड प्लान्स ऑफर कर रही हैं, जिनमें स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स भी शामिल हैं. खास बात यह है कि जियो अपने 749 रुपये वाले पोस्टपेड पैक में वो सभी सुविधाएं दे रहा है, जो दूसरी कंपनियां लगभग दोगुनी कीमत पर उपलब्ध करा रही हैं. वहीं एयरटेल का सबसे सस्ता नेटफ्लिक्स वाला पोस्टपेड प्लान 1399 रुपये का है, जिसमें कुछ अतिरिक्त फायदे मिलते हैं. आइए दोनों प्लान्स को विस्तार से समझते हैं.
SurveyJio का ₹749 प्लान
इस पैक में ग्राहकों को हर महीने 100GB डेटा मिलता है. साथ ही तीन ऐड-ऑन सिम जोड़ने का विकल्प भी है, जिनकी प्रति सिम कीमत 150 रुपये है. हर ऐड-ऑन सिम के लिए कंपनी 5GB डेटा देती है. एलिजिबल ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं. सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें नेटफ्लिक्स (बेसिक) का एक्सेस मुफ्त है. साथ ही यूजर्स को दो साल के लिए अमेज़न प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
जियो इस पैक में 9th ऐनिवर्सरी सेल ऑफर भी शामिल कर रही है. इसके तहत जियो फाइनेंस यूजर्स को जियो गोल्ड पर 2% अतिरिक्त फायदा मिलेगा. इसके अलावा जियो हॉटस्टार का मुफ्त एक्सेस, जियो होम का दो महीने का फ्री ट्रायल और जियो एआई क्लाउड पर 50GB स्टोरेज भी इसमें दिया जा रहा है.
Airtel का ₹1399 प्लान
इस पैक में एक प्राइमरी और तीन फ्री ऐड-ऑन सिम की सुविधा मिलती है. सभी सिम को मिलाकर कुल 240GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. कॉलिंग और SMS की सुविधा पूरी तरह अनलिमिटेड है. इस प्लान में भी नेटफ्लिक्स (बेसिक) का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. इसके अलावा 6 महीने के लिए अमेज़न प्राइम और एक साल के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल का एक्सेस मिलता है.
मनोरंजन सेवाओं के साथ ही एयरटेल इसमें एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूज़िक की सुविधा भी देता है. स्टोरेज बेनिफिट के तौर पर ग्राहकों को गूगल वन पर 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है.
Faiza
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile