Digit.in

अगले महीने फेस्टिव सीज़न में रंग जमाने आ रहीं ये 6 नई फिल्में, आखिरी वाली तो हंसी का पिटारा! जानिए सबकी रिलीज़ डेट

अगले महीने फेस्टिव सीज़न में रंग जमाने आ रहीं ये 6 नई फिल्में, आखिरी वाली तो हंसी का पिटारा! जानिए सबकी रिलीज़ डेट

अक्टूबर का महीना बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाला है. फेस्टिव सीजन में दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहारों के बीच दर्शकों को लगातार कई बड़ी फिल्मों का तोहफ़ा मिलने वाला है. इस महीने वरुण धवन और आयुष्मान खुराना जैसे स्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. वहीं, रोमांस, हॉरर, कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी जैसी अलग-अलग शैलियों की कहानियां भी सिनेमाघरों में टक्कर लेने वाली हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन सी फिल्में किस दिन रिलीज होंगी.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

अक्टूबर की शुरुआत ही वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से होगी. इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ नजर आएंगे. फिल्म को एक बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और इसका ट्रेलर पहले ही चर्चा में है. 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों के लिए त्योहार के महीने की एक परफेक्ट शुरुआत मानी जा रही है.

Dulhaniya Le Aayegi

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में ‘दुल्हनिया ले आएगी’ दस्तक देगी. खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन अकशादिया लामा ने किया है. फिल्म में पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों के बीच के टकराव को एक अलग अंदाज में दिखाया गया है. इसे मिड-मंथ फैमिली एंटरटेनर के रूप में देखा जा रहा है.

Thama

21 अक्टूबर का दिन हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए खास होगा क्योंकि इसी दिन ‘थामा’ रिलीज होगी. आयुष्मान खुराना के साथ इसमें रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज शामिल हैं. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था. कहानी रहस्य और डर से भरपूर है, जो बड़े पर्दे पर एक रोमांचक अनुभव देने वाली है.

Ek Deewane Ki Deewaniyat

थामा को टक्कर देने आ रही है मिलाप जावेरी की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जो 21 अक्टूबर को ही रिलीज होगी. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा इसमें लीड रोल निभा रहे हैं. यह एक अनोखी लव स्टोरी है जो रोमांस के साथ-साथ गहरे इमोशंस को भी पेश करेगी. दर्शकों के पास उसी दिन दो बड़ी फिल्मों का विकल्प होगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है.

The Taj Story

31 अक्टूबर को रिलीज होगी परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’, जो एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें ताजमहल के निर्माण को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. फिल्म में इस ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी बहस और विवादों को बेहद दिलचस्प अंदाज़ में दिखाया गया है. अपनी गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी के कारण यह फिल्म खास दर्शकों को आकर्षित करने वाली है.

One Two Cha Cha Cha

इसी दिन यानी 31 अक्टूबर को एक और फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ सिनेमाघरों में आएगी. अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आशुतोष राणा अहम किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा ललित प्रभाकर, अनंत जोशी, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी और हर्ष मायर जैसे कलाकार भी शामिल हैं. यह फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज और भरपूर हंसी-मजाक दिखाती है, जिसे इस सीजन की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म माना जा रहा है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles