jio 1049 recharge plan
Reliance Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों को सिर्फ 51 रुपये में 5G सर्विस का फायदा दे रहा है। अगर आपका मौजूदा रिचार्ज प्लान बेस बेनिफिट के तौर पर 5G डेटा ऑफर नहीं करता है, तो आप इस 51 रुपये वाले प्लान के जरिए अपने प्लान को अपग्रेड कर सकते हैं। Jio का यह प्लान कंपनी के True Unlimited Upgrade सेक्शन का हिस्सा है। भारत में 5G सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Jio एक प्रमुख विकल्प है। कंपनी के पास व्यापक 5G कवरेज के साथ True 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा देने की सुविधा भी है। हालांकि, 51 रुपये वाला प्लान केवल प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
Reliance Jio ने 51 रुपये का यह प्लान कुछ समय पहले पेश किया था। इसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ ही 3GB 4G डेटा भी मिलता है। 3GB 4G डेटा इस प्लान में हाल ही में जोड़ा गया है। पहले 51 रुपये वाले प्लान के साथ 4G डेटा नहीं दिया जाता था।
इस प्लान का फायदा वही ग्राहक उठा सकते हैं, जिनका बेस प्लान रोजाना 1.5GB डेटा ऑफर करता है। साथ ही, उस बेस प्लान की वैलिडिटी कम से कम 1 महीने की होनी चाहिए। 51 रुपये का रिचार्ज करने वाले ग्राहक के पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन होना भी जरूरी है। इसके अलावा, यूजर की लोकेशन पर Jio का 5G कवरेज उपलब्ध होना चाहिए।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके इलाके में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं, तो MyJio ऐप की मदद ली जा सकती है। कंपनी इसी ऐप के जरिए यह भी बताती है कि यूजर का स्मार्टफोन उसके True 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए योग्य है या नहीं।
Jio का True 5G नेटवर्क 5G SA यानी Standalone Architecture पर आधारित है। इसलिए 51 रुपये वाले प्लान का फायदा लेने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका डिवाइस और आपकी लोकेशन दोनों Jio True 5G के लिए योग्य हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना