Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Samsung Galaxy S26 FE और Vivo X300 FE दोनों प्रीमियम सेगमेंट के दमदार स्मार्टफोन हैं, जिनमें हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और पावरफुल कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों फोन की बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में भी कई खास फीचर्स हैं। Samsung का फ्लैगशिप अभी हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। Vivo X300 FE इसे कीमत और स्पेक्स दोनों में कड़ी टक्कर देता है, इसलिए यहां हम इन दोनों की तुलना कर रहे हैं।
SurveySamsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन का वजन 193 ग्राम है और इसे IP68 रेटिंग मिली है। यह Pistachio, Blueberry और Graphite कलर में आता है।
वहीं Vivo X300 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,216 x 2,640 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग, HDR10+ और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन करीब 191 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy S26 FE में 3nm प्रोसेस पर बना Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है और कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें Gemini Omni का सपोर्ट भी मिलता है।
Vivo X300 FE में 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर 3.8GHz तक और छह एफिशिएंसी कोर 3.32GHz तक क्लॉक स्पीड पर चलते हैं। इसमें Adreno 829 GPU, 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी पांच साल के OS अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। फोन में 4,005 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS व 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 FE में Zeiss-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 मुख्य कैमरा f/1.57 अपर्चर और OIS के साथ, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा OIS और 100x डिजिटल जूम के साथ और 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा ऑटोफोकस के साथ मिलता है। फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 45W एडाप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है।
Vivo X300 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस Flash Charge सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 6.0, USB Type-C, GPS, NFC, NavIC और अन्य नेविगेशन सिस्टम मिलते हैं।
भारत में कीमत
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये है।
वहीं Vivo X300 FE की कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 79,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Lite vs Oppo K13x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
