Oppo K14 Lite vs Oppo K13x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Oppo K14 Lite भारत में बजट सेगमेंट में लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन है। इसे 20,0000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया गया है। इसी सेगमेंट में आने वाला इसी सीरीज का 5G फोन Oppo K13x भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ था। स्पेक्स, फीचर्स और कीमत के आधार पर ये दोनों बजट फोन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा मोबाइल फोन कीमत के हिसाब से ज्यादा अच्छे फीचर्स ऑफर करता है। इसलिए आज हम Oppo K14 Lite और Oppo K13x 5G आपस में तुलना कर रहे हैं।
SurveyOppo K14 Lite vs Oppo K13x 5G
डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे गीले या ऑयली हाथों और ग्लव्स के साथ भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है।
वहीं Oppo K13x 5G में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। इसमें भी Splash Touch और Glove Touch टेक्नोलॉजी मिलती है। फोन IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। फोन में 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है। इसके अलावा Google Gemini और Google AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।
Oppo K13x 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। इसमें Google Gemini के साथ AI Summary, AI Recorder और AI Studio जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कैमरा में किसका दबदबा?
Oppo K14 Lite में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा Portrait, Night और Time-Lapse मोड सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं।
Oppo K13x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन Dual-View वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Reimage जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग
Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। एक बार चार्ज करने पर फोन 55.55 घंटे तक कॉलिंग, 26.84 घंटे तक YouTube प्लेबैक और 13.19 घंटे तक PUBG Mobile गेमिंग देने का दावा करता है। इसमें 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है।
Oppo K13x 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
भारत में कीमत
- Oppo K14 Lite की भारत में कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये है।
- वहीं Oppo K13x 5G की भारत में कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 11,999 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Lite vs Oppo K13 vs OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
