कम खर्च में पूरा महीना, Jio और Airtel के नए ऑफर्स ने यूजर्स की कर दी टेंशन दूर, बेनेफिट्स देखकर खरीदने दौड़ पड़ेंगे
आजकल ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा हमारी छोटी सी मुट्ठी में समाए हुए है. असल में, हम आजकल लगभग सबकुछ अपने मोबाइल फोन में अपने साथ लिए चलते हैं. चाहे घंटों दोस्तों से बातें करनी हों, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, या फिर अपनी पसंदीदा वेब सीरीज़ बिंज-वॉच करनी हो. लेकिन मज़ा तभी आता है जब नेटवर्क भी तेज़ हो और प्लान पॉकेट-फ्रेंडली भी. यही वजह है कि लोग हमेशा ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं जिसमें महीना भी कट जाए, कॉलिंग और डेटा की टेंशन भी न हो, और ज़रूरत पड़ने पर OTT का भी मज़ा मिल जाए, और यह सब अगर किफायती दाम में मिल जाए तो क्या ही बात.
इसी सोच को ध्यान में रखकर, Reliance Jio ने मार्केट में एक नया ₹189 का प्रीपेड प्लान उतारा है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग, डेटा और OTT एक्सेस तक सब कुछ मिलता है. सीधा मुकाबला अब Airtel और Vodafone-Idea के बजट-फ्रेंडली प्लान्स से है, और सबसे अच्छी बात यह है कि जो लोग कम रिचार्ज में अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए यह एकदम फिट बैठता है.
दूसरी तरफ Airtel भी पीछे नहीं है, कंपनी के पास ₹199 और ₹195 के प्लान्स हैं अपने इन प्लान्स के साथ वह भी इसी कैटेगरी के यूज़र्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है. Perplexity के साथ साथ JioHotstar जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अपने प्लान्स के साथ जोड़कर Airtel ने भी अपने ग्राहकों के बीच अपने आपको एक अलग ही अंदाज़ में पेश किया है.
आगे हम आपको दोनों कंपनियों के इन नए प्लान्स की डिटेल्स, वैलिडिटी, बेनिफिट्स और खासियत ऐसे तरीके से बताएंगे कि आप आसानी से तय कर पाएं, आपके लिए सबसे सही प्लान कौन सा है.
Jio का ₹189 प्लान, सम्पूर्ण डिटेल्स
- Validaty: 28 दिन
- अनलिमिटेड कॉलिंग: भारत में कहीं भी
- नेशनल रोमिंग: फ्री
- डेटा: कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा
- SMS: 300 फ्री एसएमएस
- OTT बेनिफिट्स: JioTV, Jio AI Cloud एक्सेस
यह प्लान खास उन यूज़र्स के लिए है, जो कम खर्च में पूरे महीने अपना Jio SIM एक्टिव रखना चाहते हैं और साथ ही OTT का एंटरटेनमेंट भी पाना चाहते हैं.
Airtel के प्रतिस्पर्धी प्लान जो ₹199 और ₹195 में आते हैं: आइये पहले प्लान यानी 199 रुपये की कीमत वाले प्लान से बेनिफिट आदि को देखना शुरू करते हैं.
₹199 प्लान:
- वैलिडिटी: 28 दिन
- अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग
- 2GB डेटा
- 300 फ्री SMS
- साइड बेनिफिट: Perplexity AI की सब्सक्रिप्शन (₹17,500 की वैल्यू)
₹195 प्लान:
- वैलिडिटी: 90 दिन
- 15GB डेटा
- 90 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन (₹149 की वैल्यू)
Airtel का 195 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान को Airtel Thanks App और वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है, और इसके बाद इसे देशभर में इस डेटा वाउचर को इस्तेमाल किया जा सकता है.