Reliance Jio के इस 2GB डेटा वाले प्लान के साथ सामने Airtel-Vi हुए फेल..देखें कितने में मिलेगा

HIGHLIGHTS

Reliance Jio के पास एक 2GB डेटा वाला दमदार प्लान है।

Jio के इस प्लान में ग्राहकों को बहुत सी सुविधाएँ मिलती हैं।

Jio के प्लान की ये सुविधाएँ Airtel और Vi को कड़ी टक्कर देती हैं।

देश की बड़ी और जानी मानी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास यूं तो बहुत से रिचार्ज प्लांस हैं, लेकिन आज हम आपको कंपनी के एक सबसे दमदार Jio Recharge Prepaid Plan के बारे में जानकारी देने वाले हैं। Jio के इस प्लान में आपको उतना सब मिलता है कि आप एक महीने बड़ी आराम से गुजार सकते हैं। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं और देखते हैं कि आखिर Airtel और Vi के मुकाबले इस प्लान में क्या मिलता है।

Jio का ये प्लान किस प्राइस में आता है?

Reliance Jio के इस प्लान को कंपनी ने 189 रुपये के प्राइस में पेश किया था। इसे आप कंपनी का 28 दिन की कीमत में आने वाला सबसे अफोर्डेबल प्लान माना जा सकता है। इसमें आपको 2GB हाई-स्पीड डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा Jio Plan में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 300 SMS भी मिल रहे हैं। Jio यूजर्स को इस प्लान में इतने बेनेफिट के अलावा JIoTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जा रहा है। हालांकि, अगर आप 2GB डेटा की पूरी खपत कर लेते हैं तो इंटरनेट की स्पीड घटकर केवल और केवल 64Kbps ही बचने वाली है।

Jio के 199 रुपये के प्लान में क्या मिलता है?

अगर आप Jio के ज्यादा देता के साथ आने वाले एक प्लान को खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी कंपनी के पास एक प्लान है। कंपनी 199 रुपये में एक प्लान ऑफर कर रही है, इसमें 18 दिन की वैलिडीटी के साथ साथ 1.5GB डेली डेटा का लाभ मिलता है। आइए अब जानते हैं कि यह Airtel और Vi के प्लान से बेहतर प्लान कैसे है।

यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग

Airtel का 2GB डेटा वाला प्लान

Airtel के पास यह प्लान 199 रुपये के प्राइस में मिलता है। इस प्लान में Jio के जैसे ही 2GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिन की वैलिडीटी भी मिल रही है। हालांकि, एयरटेल अपने इस प्लान में 100 SMS रोजाना दे रही है, जबकि Jio के प्लान में आपको क्या मिल रहा है आप जानते हैं। हालांकि, इस प्लान के साथ कंपनी 12 महीने की वैलिडीटी के लिए 4 हजार रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium का एक्सेस दे रही है। इतना ही नहीं, 30 दिनों के लिए आपको Free Hellotunes का लाभ भी दिया जा रहा है।

Vi का 2GB डेटा वाला प्लान

अगर आप Vi के ग्राहक हैं तो आपकी मौज है, क्योंकि कंपनी के पास इतने डेटा वाला प्लान केवल 154 रुपये में मिल रहा है, इस प्लान की वैलिडीटी 1 महीने के है। हालांकि, इस प्लान में OTT बेनेफिट अच्छे मिल रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान में और कुछ नहीं मिलता है। इन सभी प्लांस को देखकर आप अब खुद ही तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट होने वाला है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :