Poco X8 vs Realme 16T vs Vivo Y31t: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

मिड-रेंज सेगमेंट में Poco X8 इसी महीने भारत में लॉन्च हुआ लेटेस्ट स्मार्टफोन है और Realme 16T और Vivo Y31t के साथ इसका मुकाबला काफी दिलचस्प है। तीनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आते हैं। हालांकि, Poco X8 में AMOLED डिस्प्ले और ज्यादा दमदार स्टोरेज मिलती है, जबकि Realme 16T बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। वहीं Vivo Y31t की कीमत इन दोनों से काफी कम है। आइए तीनों फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना करते हैं।

Poco X8 vs Realme 16T vs Vivo Y31t

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Poco X8 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 1,280×2,772 पिक्सल रेजॉल्यूशन, HDR10+, Dolby Vision, 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Victus 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

वहीं Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Sun Display, DC Dimming और Eye Protection Mode जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में Panda Glass प्रोटेक्शन और IP69 रेटिंग दी गई है।

Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,608 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,250 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन का वजन करीब 219 ग्राम और मोटाई 8.39mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8 में 4nm ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें Adreno GPU और LPDDR4x RAM मिलती है। फोन में 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है।

दूसरी ओर, Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में वेपर चेंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।

Vivo Y31t 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 1.95GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.2GHz तक की स्पीड पर चलते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी चार OS अपग्रेड तथा छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। Realme 16T Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है। Vivo Y31t 5G Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco X8 में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 16T में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। फोन में LumaColor IMAGE Engine जैसे AI कैमरा फीचर्स भी हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo Y31t में 50MP का f/2.0 प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का f/2.4 Bokeh सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का f/2.05 फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में Night, Portrait, Video, Live Photo, Slo-mo, Time-lapse, Pro और Pano जैसे कैमरा मोड मिलते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Poco X8 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme 16T में 8,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग मिलती है। फोन में Bypass Charging भी दिया गया है।

Vivo Y31T 5G में भी 7,200mAh की बैटरी मिलती है और यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

भारत में कीमत

  • Poco X8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
  • वहीं Realme 16T के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।
  • Vivo Y31T 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2026: फोन, टीवी, वॉशिंग मशीन सब मिलेंगे बेहद सस्ते, इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By