Lava Bold N4 Pro 5G vs Oppo K14 Lite vs Moto G37 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए हाल ही में Lava ने भारत में अपना नया Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Oppo K14 Lite और Moto G37 इसे सीधी टक्कर देते हैं। Lava Bold N4 Pro जहां 5G कनेक्टिविटी और 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, वहीं Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। Moto G37 इस मुकाबले में 5,200mAh बैटरी और 4GB RAM के साथ आता है। आइए स्पेसिफिकेशंस और कीमत के आधार पर जानते हैं कि तीनों में किस फोन को किस मामले में बढ़त मिलती है।

Lava Bold N4 Pro 5G vs Oppo K14 Lite vs Moto G37 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Lava Bold N4 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन के पीछे फ्लैट पैनल और टॉप-लेफ्ट में राउंडेड-रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसमें फ्लैट फ्रेम और फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है।

Oppo K14 Lite में भी 6.75 इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें स्प्लैश टच, ऑइली-हैंड टच और ग्लव टच जैसे फीचर्स हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है।

Moto G37 में 6.6 इंच का HD+ (720 x 1604 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

डिस्प्ले के मामले में Lava Bold N4 Pro 5G और Oppo K14 Lite आगे हैं, क्योंकि दोनों में बड़ी स्क्रीन है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Lava Bold N4 Pro 5G में Unisoc T8200 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB RAM के साथ 6GB वर्चुअल RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने का दावा करती है।

Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन ColorOS 16 पर आधारित Android 16 पर चलता है। इसमें 13,700 वर्ग मिमी तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया भी दिया गया है।

Moto G37 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। RAM Boost के जरिए RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि microSD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन Android 16 पर चलता है।

परफॉर्मेंस के मामले में Moto G37 और Lava Bold N4 Pro को बढ़त मिलती है, क्योंकि इनके चिपसेट Oppo K14 Lite से ज्यादा दमदार हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?

Lava Bold N4 Pro 5G में AI-बैक्ड 50MP डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। हालांकि, सेकेंडरी रियर सेंसर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फ्रंट कैमरा 8MP का है।

Oppo K14 Lite में ऑटोफोकस के साथ 13MP रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें Portrait, Night और Time-Lapse जैसे कैमरा मोड हैं।

Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और PDAF के साथ दिया गया है। इसके साथ 2-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है, जो एम्बिएंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर का काम करता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कैमरा हार्डवेयर के आधार पर Lava Bold N4 Pro और Moto G37 लगभग बराबरी पर हैं। Oppo K14 Lite साफ़ तौर पर इन दोनों से पीछे है।

बैटरी और चार्जिंग

Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo K14 Lite इस मामले में 7,000mAh की बैटरी के साथ सबसे आगे है। फोन 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। Moto G37 5G में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

बैटरी क्षमता के मामले में Oppo K14 Lite साफ तौर पर आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड में Moto बाज़ी मारता है।

भारत में कीमत

Lava Bold N4 Pro 5G की स्पेशल लॉन्च कीमत 13,999 रुपये है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। फोन की बिक्री Amazon पर 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे Monaco Blue और Opulent Lilac कलर में खरीदा जा सकेगा।

Oppo K14 Lite की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये है। यह Feather Purple और Stone Brown कलर में उपलब्ध है। चुनिंदा बैंक ऑफर के साथ 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 15,999 रुपये हो जाती है। फोन Oppo e-store और Flipkart पर उपलब्ध है।

Moto G37 5G की भारत में प्रभावी लॉन्च कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें: Lava Bold N4 Pro 5G vs Oppo K14 Lite vs Vivo T5e: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By