Amazon Great Indian Festival 2026: फोन, टीवी, वॉशिंग मशीन सब मिलेंगे बेहद सस्ते, इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल

Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon ने भारत में अपनी अगली बड़ी फेस्टिव शॉपिंग सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। इस सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बेनिफिट और रिवॉर्ड्स जैसे फायदे भी दिए जाएंगे।

Prime मेंबर्स को मिलेगा एक्स्ट्रा बेनिफिट

Amazon के सेल बैनर में बताया गया है कि Prime मेंबर्स को शॉपिंग इवेंट के दौरान 10% तक अतिरिक्त बेनिफिट मिल सकते हैं। हालांकि, प्रमोशनल मटीरियल में अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह फायदा कितनी वैल्यू का होगा और किन-किन प्रोडक्ट्स पर लागू किया जाएगा।

SBI कार्ड से पेमेंट पर इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon ने SBI कार्ड यूजर्स के लिए भी खास ऑफर की घोषणा की है। एलिजिबल SBI डेबिट कार्ड, SBI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर कुछ नियम और शर्तों के तहत उपलब्ध होगा। इसमें ट्रांजैक्शन और प्रोडक्ट के आधार पर अलग-अलग प्रतिबंध भी लागू हो सकते हैं।

इसके अलावा, प्रमोशनल जानकारी में एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिखाया गया है। इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका मिल सकता है।

Play & Win Rewards से मिलेंगे इनाम

Amazon ने फेस्टिव शॉपिंग इवेंट के तहत “Play & Win Rewards” कैंपेन भी शुरू करने की जानकारी दी है। प्रमोशनल पेज पर स्मार्टफोन और अन्य इनाम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उपलब्ध स्क्रीनशॉट में इस कैंपेन की एलिजिबिलिटी, रिवॉर्ड की वैल्यू और इसमें हिस्सा लेने के तरीके की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।

Alexa+ भी प्रमोशन में शामिल

Amazon अपने नए Alexa एक्सपीरियंस Alexa+ को भी इस फेस्टिव सेल के दौरान प्रमोट कर रहा है। कंपनी के प्रमोशनल बैनर में बताया गया है कि Alexa+ Prime के साथ फ्री मिलेगा। बैनर में Alexa-इनेबल्ड डिवाइस और Fire TV प्रोडक्ट्स को भी दिखाया गया है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles