740GB डेटा और एक साल के लिए फ्री कॉलिंग देता है ये Recharge Plan, इसीलिए है नंबर 1
Reliance Jio एक साल की वैधता के लिए यह बढ़िया प्लान ऑफर करती है
जियो के इस प्लान में एक साल की वैधता के लिए 740GB डाटा मिलता है
Rs 2,599 के प्राइस में आता है रिलायंस जियो का यह प्लान

जियो (Jio) ने अभी हाल ही में एक सबसे धाकड़ प्लान को बाजार में उतारा था, जो एक साल की वैलिडिटी (One year Validity) के साथ 2599 रुपये में लिया जा सकता है। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी ही नहीं इसके साथ ही कुल 740GB डेटा (Data) भी ऑफ़र (offer) किया जा रहा है। अब यह प्लान (Plan) जाहिर है कि यहीं पर अंत नहीं होता है। जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) का लाभ भी मिलता है। इतना ही इस प्लान में आपको जियो की ओर से फ्री SMS भी ऑफर किये जाते हैं।
अब इस प्लान को मेरे अनुसार तो मैं एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea/Vi) के प्लान्स का एक बड़ा तोड़ मानता हूँ क्योंकि अपने इस प्लान के दम पर जियो किसी भी अन्य नेटवर्क को पटखनी दे सकता है। आइये अब जानते है कि आखिर जियो के 2599 रुपये के प्लान में आपको क्या क्या मिल रहा है। इतना ही नहीं आज हम आपको जियो (jio) के कोरोनावायरस (Coronavirus) के समय के दौरान यानी अभी कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किये गए दो 100 रुपये के अंदर आने वाले प्लान्स के बारे में भी बताने वाले हैं।
जियो (Jio) का 740GB डेटा के साथ आने वाले धाकड़ प्लान (Top Jio Plans)
अब अगर विस्तार से इस प्लान की चर्चा करें तो इसमें आपको 365 दिन की वैधता मिलती है और इस प्लान में हर रोज़ 2GB डाटा दिया जाता है। खास बात यह है कि यूज़र्स को इस प्लान में 10GB अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा है। प्लान में ग्राहकों को कुल 730GB डाटा मिलता है और यूज़र्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, यूज़र्स को हर रोज़ 100 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं जियो की ओर से इस प्लान को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसके साथ डिज्नी+ हॉटस्टार VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

जियो के अन्य सबसे शानदार प्लान (best Jio Plans)
Reliance Jio ने अपने कुछ बेहद नए प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है, यह प्लान्स JioPhone Users के लिए मात्र 100 रुपये अंदर पेश किये गए हैं। हालाँकि इसके अलावा कंपनी की ओर से जियो[फोन प्रीपेड प्लान्स के लिए एक खरीदो एक फ्री में पाओ ऑफर की भी घोषणा की है। यह प्लान्स एक ही श्रेणी में आते हैं, ओर आपको यानी जियोफोन यूजर्स को एक कोम्प्लेमेंट्री प्लान को उसी कीमत में उपलब्ध कराता है। इन नए जियोफोन के लिए लॉन्च किये गए जियो प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी 14 दिनों की है, और इन प्लान्स में आपको डेटा के साथ ही कॉलिंग बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। आपको बता देते है कि इन प्लान्स की कीमत 39 रुपये और 69 रुपये है।
जियो (jio) का Rs 39 में आने वाला प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan)
यहाँ आपको बता देते है कि जियोफोन प्रीपेड प्लान जिसकी कीमत 39 रुपये है, इस प्लान में आप 100MB हाई-स्पीड डेटा का लाभ उठा सकते हैं, इसके अलावा आपको इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 14 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। हालाँकि आपको बता देते हैं कि इस प्लान में आपको 1400MB डेटा 14दिनों के लिए मिल रहा है, हालाँकि डेटा की खपत के बाद 64Kbps की स्पीड ही रह जाती है।

जियो (Jio)का Rs 69 में आने वाला प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan)
इसके अलावा अगर हम दूसरे प्लान की बात करें तो यह 69 रुपये की कीमत में आता है, इस प्लान में आपको 0.5GB हाई स्पीड डेटा रोजाना मिल रहा है, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 14 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में आपको 7GB डेटा मिल रहा है, जो 14 दिनों में बांटा गया है, हालाँकि डेटा को इस्तेमाल करने के बाद आपको मात्र 64Kbps की स्पीड ही मिलती है। Jio ने यह भी घोषणा की है कि वह JioPhone उपयोगकर्ताओं को प्रति माह 300 मुफ्त आउटगोइंग कॉल प्रदान करेगा, जो चल रही महामारी के कारण अपने Jio प्लान को रिचार्ज नहीं कर पाए हैं। रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से घोषित पहल महामारी की पूरी अवधि के लिए उपर्युक्त Jio उपयोगकर्ताओं को प्रति दिन 10 मिनट की पेशकश करेगी।
कुछ जियोफोन प्रीपेड प्लान्स (JioPhone Prepaid Plans)
अगर कुछ अन्य प्रीपेड जियोफोन प्लान्स की बात करें तो आपको बता देते है कि कंपनी ने एक के साथ एक फ्री प्लान की भी घोषणा की है। इन प्लान्स की कीमत 75 रुपये, 125 रुपये, 175 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये में आते हैं। इन प्लान्स में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, और 0.1GB, 0.5GB, 1GB और 2GB डेटा क्रमश: मिल रहा है, हालाँकि अगर हम 75 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान की चर्चा करें तो इसमें आपको 50 SMS भी प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा आपको अगर हम 25 रुपये वाले प्लान की चर्चा करें तो इसमें आपको 300 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा 155 रुपये और 185 की कीमत में आने वाले प्लान में आपको 100 SMS डेली मिल रहे हैं।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile