200 रुपए से कम वाले Jio Plans: SonyLIV से लेकर JioHotstar और ZEE5 तक, OTT की भरमार! देखें बाकी बेनेफिट्स

Highlights

जियो के पास तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लांस हैं जिनके साथ यूजर्स को OTT बेनेफिट्स मिलते हैं।

इन प्लांस का उद्देश्य कुछ डेटा और साथ में एंटरटेनमेंट बेनेफिट्स का फ्री एक्सेस ऑफर करना है।

कंपनी के पास कुछ ऐसे डेटा वाउचर्स भी मौजूद हैं जो गेमिंग बेनेफिट्स भी ऑफर करते हैं।

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास तीन प्रीपेड रिचार्ज प्लांस हैं जिनके साथ यूजर्स को ढेर सारे OTT बेनेफिट्स मिलते हैं। इन तीनों प्लांस का उद्देश्य ग्राहकों को कुछ डेटा और साथ में एंटरटेनमेंट बेनेफिट्स का फ्री एक्सेस ऑफर करना है। दरअसल इन तीनों में से दो प्लांस JioHotstar Mobile का सब्स्क्रिप्शन ऑफर करते हैं। इसलिए, यहां सिर्फ एक ही ऐसा प्लान है जिसमें अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। आइए इन प्लांस के बारे में गहराई से जानते हैं।

इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, ध्यान दें कि ये प्लांस एक्टिव सर्विस वैलीडिटी प्लान के बिना काम नहीं करेंगे।

Jio के OTT वाले प्लांस

जियो के जिन प्लांस के बारे में हम बात कर रहे हैं उनकी कीमतें 100 रुपए, 195 रुपए और 175 रुपए है। लिस्ट का सबसे पहला प्लान 100 रुपए का है। इसमें ग्राहकों को 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile और 5GB डेटा मिलता है। लिस्ट का अगला प्लान 195 रुपए का है। यह आपको 15GB डेटा के साथ 90 दिनों की JioHotstar Mobile की वैलीडिटी ऑफर करता है।

इसके बाद, आखिर में आता है 175 रुपए वाला प्लान, यह एकमात्र पैक है जो कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस ऑफर करता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलीडिटी के साथ आता है और इसमें 10GB डेटा के साथ इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है - SonyLIV, ZEE5, LionsgatePlay, Discovery+, SunNXT, KanchhaLannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, और JioTV।

ध्यान दें कि 175 रुपए वाले प्लान के साथ ओटीटी बेनेफिट को JioTV प्लेटफॉर्म के तहत एक्सेस किया जा सकता है। FUP डेटा कंज़्यूम होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।

जियो के पास और भी डेटा वाउचर्स उपलब्ध हैं लेकिन वो ओटीटी बेनेफिट्स के साथ नहीं आते। हालांकि, कंपनी के पास कुछ ऐसे डेटा वाउचर्स भी मौजूद हैं जो गेमिंग बेनेफिट्स भी ऑफर करते हैं। वह JioGamesCloud प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों को फ्री में ऑफर किया जाता है। ये सभी प्लांस जियो की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles