349 रुपए वाले प्लान में 2600 रुपए के बेनेफिट्स, Jio ने कर दी करोड़ों यूज़र्स की मौज!
Jio का ₹349 स्टार्टर पैक नए यूज़र्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा और कई डिजिटल सर्विसेज के साथ आता है.
इसमें 50 दिन का फ्री होम Wi-Fi, 90 दिन का JioHotstar और 50GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है.
प्लान की कुल वैल्यू ₹2,659 है और यह जम्मू-कश्मीर को छोड़कर पूरे भारत में उपलब्ध है.
Jio अपने शुरुआती अनलिमिटेड 5G प्रीपेड प्लान को अब “जियो स्टार्टर पैक” के तौर पर ऑफर कर रहा है, जिसमें पहले से दिए जा रहे फ्री ट्रायल ऑफर्स को भी शामिल किया गया है. यह ऑफर सबसे पहले क्रिकेट सीज़न से पहले लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह केवल एक प्रमोशनल स्कीम न रहकर कंपनी के रेगुलर प्रीपेड ऑफर्स का हिस्सा बन चुका है. यह 28 दिन की वैलिडिटी वाला एंट्री-लेवल अनलिमिटेड 5G प्लान खास तौर पर नए यूज़र्स के लिए है और इसके साथ कुल 2,600 रुपए से ज्यादा के फायदे दिए जा रहे हैं.
क्या है 349 रुपए वाला जियो स्टार्टर पैक
अगर आप नया Jio SIM ले रहे हैं, तो बता दें कि 349 रुपए के इस जियो स्टार्टर पैक में कई डिजिटल सेवाएं एक साथ मिल रही हैं. इसमें जियो ट्रू 5G के तहत अनलिमिटेड डेटा शामिल है, जिसकी कीमत 349 रुपए बताई गई है. इसके साथ JioHome सर्विस के तहत एयरफाइबर या फाइबर के जरिए 50 दिनों तक मुफ्त होम Wi-Fi दिया जा रहा है, जिसकी वैल्यू 1,111 रुपए है.
JioHotstar के ज़रिए 90 दिनों तक क्रिकेट फ्री देखने की सुविधा भी इसमें शामिल है, जिसकी कीमत 299 रुपए बताई गई है. इसके अलावा, Jio AICloud के तहत 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 900 रुपए है. Jio के अनुसार ये सभी सुविधाएं मिलाकर कुल 2,659 रुपए के फायदे होते हैं.
JioHotstar सब्सक्रिप्शन की शर्तें
जियोहॉटस्टार का यह सब्सक्रिप्शन केवल एक बार और सीमित समय के लिए दिया जाने वाला ऑफर है. जो ग्राहक मंथली प्लान पर हैं, उन्हें दूसरे और तीसरे महीने का हॉटस्टार बेनिफिट पाने के लिए प्लान खत्म होने के 48 घंटे के अंदर दोबारा रिचार्ज कराना होगा. यह शर्त जियो की वेबसाइट पर साफ बताई गई है.
किन्हें मिलेगा यह प्लान
जियो ने स्पष्ट किया है कि यह स्टार्टर पैक केवल 349 रुपए वाले प्रीपेड प्लान पर ही उपलब्ध है और जम्मू-कश्मीर सर्कल को छोड़कर देशभर के बाकी सभी सर्कल्स में लागू होता है.
नए यूज़र्स के लिए वैल्यू-पैक ऑफर
Jio का यह नया प्लान उन नए यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है जो सीमित बजट में ज्यादा डिजिटल सुविधाएं पाना चाहते हैं. एक ही प्लान में 5G डेटा, होम ब्रॉडबैंड, ओटीटी स्ट्रीमिंग और क्लाउड स्टोरेज जैसे प्रमुख लाभ मिलने से यह ऑफर बेहद किफायती बन गया है.