Reliance Jio भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी होने के नाते अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार सस्ते और महंगे रिचार्ज प्लांस ऑफर करती है। आज के जमाने में हर कोई OTT कॉन्टेन्ट का लाभ उठाना चाहता है, यह देखते हुए कम्पनी अपने कुछ प्लांस के साथ मुफ़्त में OTT सब्स्क्रिप्शन का फायदा देती है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
लेकिन वे सभी प्लांस महंगे हों ऐसा जरूरी नहीं है। जियो अपने कुल 7 रिचार्ज प्लांस के साथ Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस ऑफर कर रही है जिनमें से सबसे खास प्लान केवल 28 दिनों का है जिसमें यूजर्स को पूरे एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार फ्री में दिया जाता है। आइए उस प्लान के बारे में आपको सारी डिटेल्स बताते हैं।
जियो का यह प्रीपेड प्लान ग्राहकों को 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। ये बेनेफिट्स 28 दिनों की वैधता के लिए हैं।
इसके अलावा यूजर्स को केवल 598 रुपए वाले इस प्लान में पूरे साल के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्स्क्रिप्शन मिलने वाला है। साथ ही आपको JioTV, JioCinema और JioCloud का भी एक्सेस दिया जा रहा है। एलिजिबल ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आप इससे कम कीमत में Disney+ Hotstar चाहते हैं तो जियो के पास 328 रुपए और 388 रुपए वाले ऑप्शन्स भी मौजूद हैं, हालांकि ये प्लांस आपको केवल 3 महीने के Disney+ Hotstar का सब्स्क्रिप्शन देंगे। इन प्लांस में आपको क्रमश: 1.5GB और 2GB डेली डेटा मिलेगा। इनके बाकी बेनेफिट 598 रुपए वाले प्लान के समान है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile