Jio का ये Recharge Plan है कमाल, मात्र 79 रुपये में Airtel-Vi को दे रहा पटखनी
हम जानते है कि अभी हाल ही में Airtel (एयरटेल) की ओर से उसके 49 रुपये की कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया गया है, हालांकि ये प्लान कंपनी की साइट पर देखा जा सकता है
हालाँकि कंपनी ने इसी प्लान के स्थान पर अपने 79 रुपये में आने वाले प्लान में कुछ बदलाव किये हैं
लेकिन अब जियो ने एयरटेल का सारा खेल बिगाड़ते हुए एक नया ऑल इन वन (Jio All in One Plan) लॉन्च कर दिया है
हम जानते है कि अभी हाल ही में Airtel (एयरटेल) की ओर से उसके 49 रुपये की कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया था, लेकिन अब यह कंपनी की साइट पर देखा जा सकता है। हालाँकि कंपनी ने इसी प्लान के स्थान पर अपने 79 रुपये में आने वाले प्लान में कुछ बदलाव किये हैं। लेकिन अब जियो ने एयरटेल का सारा खेल बिगाड़ते हुए एक नया ऑल इन वन (Jio All in One Plan) लॉन्च कर दिया है। Airtel ने अपने 79 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को रिवाइज किया है। यह अब डबल डेटा के साथ ग्राहकों को चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट्स इस प्लान में एयरटेल की ओर से दिए जा रहे हैं। यह बदलाव बेहतर कनेक्टिविटी समाधान पेश करने पर कंपनी के फोकस के अनुरूप है।
Airtel के 79 रुपये के प्लान में क्या मिलता है
टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel (एयरटेल) ने कहा, “इस एंट्री-लेवल रिचार्ज पर एयरटेल के ग्राहक अब अपने अकाउंट बैलेंस की चिंता किए बिना लंबे समय तक एक दूसरे से जुड़े रह सकते हैं।” तो, कंपनी के प्रीपेड पैक अब 79 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज प्लान से शुरू होते हैं। यह 200MB डेटा और 64 रुपये का टॉकटाइम आपको प्रदान करता है। इसके अलावा एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
Jio (जियो) का 75 रुपये वाला प्लान
अगर हम जियो (Jio) के इस 75 रुपये की कीमत में आने वाले (JioPhone All in One Plan) की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस प्लान में आपको जियो (jio) की ओर से 3GB डेटा ऑफर किया जाता है, जो इसकी पूरी वैलिडिटी यानी 28 दिनों के लिए आपको मिलता है। इसका मतलब है कि जियो के इस प्लान में आपको 0.1GB डेटा मिलता है, साथ ही आपको बता देते है कि इस प्लान में आपको Jio की ओर इ 200MB डेटा अलग से भी दिया जाता है। इतना ही नहीं आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग जियो की ओर से दी जा रही है, साथ ही इस प्लान में आपको 50SMS का भी लाभ मिलता है। हालाँकि जियो के सभी प्लान्स के साथ जैसा है। इस प्लान के साथ ही आपको Jio की ओर से उसके सभी कोम्प्लेमेंट्री एप्स का एक्सेस मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Airtel के बाद अब Vi ने भी उठाया बड़ा कदम, अपने इन यूजर्स के लिए लाया कई ऑफर्स, देखें डिटेल्स
49 रुपये में आने वाले प्रीपेड प्लान को एयरटेल ने किया बंद था/साइट पर है लिस्ट
इसके अलावा एयरटेल ने अपने 49 रुपये के एंट्री-लेवल प्रीपेड रिचार्ज को भी बंद कर दिया है। 49 रुपये के एयरटेल स्मार्ट रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलता था। इस प्लान में एक बार प्रदान किया गया 100MB डेटा समाप्त हो जाने पर, उपयोगकर्ताओं से 0.50 रुपये प्रति एमबी शुल्क लिया जा रहा था। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, हालाँकि सब इसे बंद कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इस प्लान को 29 जुलाई से प्रभावी रूप से बंद कर दिया जायेगा।
आपको बता देते है कि Airtel, Jio और Vi के कई प्लान्स आते हैं जिनमें आपको किसी भी प्रकार की डेली डेटा लिमिट की कोई समस्या नहीं है, अर्थात् आपको डेटा की कोई टेंशन नहीं होने वाली है। इन प्लान्स में जिनके बारे में हम आपको अभी बताने जा रहे हैं, बिना किसी डेली लिमिट के इंटरनेट को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको Airtel के ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपको 30 दिनों और 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलने वाले हैं।