Jio वालों के लिए बुरी खबर! वॉइस और SMS-ओनली प्लांस के साथ नहीं चलेगा डेटा बूस्टर, जानें Vi-Airtel का हाल

Highlights

Jio ने हाल ही में अपने नए वॉइस और SMS-ओनली प्लांस लॉन्च किए।

Jio के वॉइस और SMS-ओनली प्लांस पर डेटा बूस्टर्स काम नहीं करेंगे।

जियो के पास अभी दो वॉइस और एसएमएस-ओनली प्लांस मौजूद हैं।

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने हाल ही में अपने नए वॉइस और SMS-ओनली प्लांस लॉन्च किए। इन प्लांस ने ग्राहकों को ज्यादा खुश नहीं किया, जैसा कि ऑनलाइन सभी रिएक्शंस को देखकर समझा जा सकता है। हालांकि, अब यह पुष्टि हो गई है कि Jio के वॉइस और SMS-ओनली प्लांस पर डेटा बूस्टर्स काम नहीं करेंगे। जियो ने इसकी पुष्टि अपने सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए की।

TelecomTalk के अनुसार, JioCare प्लेटफॉर्म पर एक यूजर द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने जवाब में कहा, "हम ऐसे डेटा-ओनली पैक्स ऑफर करते हैं जो एक लिमिटेड वैलीडिटी के साथ डेटा देते हैं। अगर आप डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप इनमें से किसी भी पैक के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप केवल केवल वॉइस और एसएमएस प्लान एक्टिव है, तो डेटा बूस्टर्स या डेटा ऐड-ऑन पैक्स (69/139) के साथ रिचार्ज नहीं किया जा सकता है। 448 प्लान कोई डेटा नहीं देता क्योंकि यह केवल एक वॉइस और एसएमएस प्लान है।"

Jio के वॉइस और SMS-ओनली प्लांस

जियो के पास अभी दो वॉइस और एसएमएस-ओनली प्लांस मौजूद हैं जिनकी कीमत 448 रुपए और 1748 रुपए है। ये प्लांस क्रमश: 84 दिन और 336 दिन की वैलीडिटी ऑफर करते हैं। इनमें SMS बेनेफिट्स के भी लिमिटेड नंबर शामिल हैं। हालांकि, इन प्लांस के साथ रिचार्ज करने में एक समस्या यह है कि अगर यूजर्स को किसी भी दिन डेटा की जरूरत पड़ती है तो वो डेटा बूस्टर पैक्स के साथ रिचार्ज नहीं कर सकेंगे।

Vi और Airtel का क्या?

वोडाफोन आइडिया ने एक जवाब में यह पुष्टि कर दी है कि यूजर्स अपने वॉइस और एसएमएस ओनली प्लांस पर डेटा वाउचर्स के साथ रिचार्ज करना जारी रख सकते हैं क्योंकि ये दोनों एक साथ काम करेंगे।

जहां तक बात है एयरटेल की, तो इसमें भी वोडाफोन आइडिया जैसा ही है। एयरटेल के वॉइस ओनली प्लांस पर यूजर्स डेटा वाउचर्स के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। इसका मतलब है कि जियो एकमात्र ऑपरेटर है जो केवल और एसएमएस वाले प्लांस पर यूजर्स को डेटा वाउचर्स रिचार्ज करने की अनुमति नहीं देता।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles