Digit.in

Xiaomi के लेटेस्ट धुरंधर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भारत में अगले महीने ले सकते हैं एंट्री, देखें क्या कुछ होगा खास

Highlights

Xiaomi 15 सीरीज को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

हम भारत में इसकी कीमत में थोड़े उछाल की उम्मीद कर सकते हैं।

Xiami 15 सीरीज स्नैपड्रैगन 8 इलीट प्रोसेसर से लैस हो सकती है।

Xiaomi के लेटेस्ट धुरंधर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भारत में अगले महीने ले सकते हैं एंट्री, देखें क्या कुछ होगा खास

Google से लेकर iQOO तक, केवल Xiaomi को छोड़कर भारत में हर ब्रांड ने अपनी अगली जनरेशन का फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हालांकि, अब इंटरनेट पर अफवाहें और लीक्स सामने आ रहे हैं कि Xiaomi 15 series जल्द ही भारत में आने वाली है। शाओमी पहले ही शाओमी 15 और शाओमी 15 प्रो को चीन में पेश कर चुका है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ये दोनों स्मार्टफोन्स भारत में आएंगे या नहीं।

पिछले साल इस कंपनी ने भारत में केवल दो स्मार्टफोन्स - शाओमी 14 और शाओमी 14 अल्ट्रा को लॉन्च किया था। अब शाओमी 15 सीरीज का अल्ट्रा वैरिएंट अगले महीने ग्लोबली लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है, इसके भारत में लॉन्च होने की भी काफी ज्यादा संभावना है।

टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा एक नए लीक के अनुसार, शाओमी अगले महीने Xiaomi 15 सीरीज या Redmi 14 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अगर आप इसके बारे में सोचें, तो शाओमी 15 सीरीज के आने की ज्यादा संभावना है क्योंकि यह ब्रांड पहले ही अगली जनरेशन के फ्लैगशिप के लिए देरी कर चुका है। और अपकमिंग Redmi 14 5G की पिछली जनरेशन Redmi 13 5G स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। इसलिए Redmi 14 5G को फरवरी में लॉन्च बहुत ही जल्दी हो जाएगा।

अब, आइए एक नजर Xiaomi 15 series की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर डालते हैं।

Xiaomi 15 series की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी 14 और 14 अल्ट्रा भारत में क्रमश: 69,999 रुपए और 99,999 रुपए की कीमतों पर लॉन्च हुए थे। हालांकि, नए शाओमी 15 के साथ कंपनी ने चीन में इसकी कीमत को थोड़ा बढ़ा दिया है। इसलिए हम भारत में भी थोड़े उछाल की उम्मीद कर सकते हैं। शाओमी 15 भारत में 80,000 रुपए के अंदर लॉन्च हो सकता है और इसका अल्ट्रा वैरिएंट पहले जैसी कीमत में आ सकता है।

अब बात करें स्पेसिफिकेशन्स की, तो Xiami 15 सीरीज स्नैपड्रैगन 8 इलीट प्रोसेसर से लैस हो सकती है। इसमें एक 2K AMOLED डिस्प्ले, एक 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 90-वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। अल्ट्रा मॉडल के मामले में आपको संभावित तौर पर वही चिपसेट, लेकिन एक बेहतर कैमरा सिस्टम मिलेगा।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles