Jio Booster Plan: अब डेटा ख़त्म होने की टेंशन खत्म! किफायती कीमत पर आया जियो का नया डेटा बूस्टर प्लान

Highlights

रिलायंस जियो की 5G FWA (फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस) सर्विस Jio AirFiber अब ग्राहकों को 401 रुपए वाला प्लान ऑफर करती है।

जियो एयरफाइबर का 401 प्लान 1TB डेटा के साथ आता है और यह एक सिंगल बिलिंग साइकल के लिए वैलिड रहता है।

अगर आप नए बेसिक प्लान में अतिरिक्त डेटा चाहते हैं तो आपको दोबारा डेटा बूस्टर प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा।

रिलायंस जियो की 5G FWA (फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस) सर्विस Jio AirFiber अब ग्राहकों को 401 रुपए वाला प्लान ऑफर करती है। यह प्लान कोई रेगुलर ऑप्शन नहीं है। इसका मतलब है कि अगर आप इस प्लान को सब्स्क्राइब करना चाहते हैं, तो पहले आपको जियो एयरफाइबर के रेगुलर प्लांस (Rs 599, Rs 899, Rs 1199) या जियो एयरफाइबर मैक्स प्लांस (Rs 14999, Rs 2499, Rs 3999) के साथ रिचार्ज करना होगा। 

ये सभी प्लांस ग्राहकों के जियो एयरफाइबर कनेक्शन को एक्टिव रखने के लिए हैं। हालांकि, 401 रुपए वाले प्लान के साथ आप एक नए कनेक्शन को एक्टिव नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह प्लान केवल एक डेटा बूस्टर है। आइए जियो के इस नए प्लान के बारे में सबकुछ जानते हैं। 

Jio AirFiber Rs 401 Plan

जियो एयरफाइबर का 401 प्लान 1TB डेटा के साथ आता है और यह एक सिंगल बिलिंग साइकल के लिए वैलिड रहता है। इसका मतलब है कि जैसे ही नए बिलिंग साइकल के लिए आपका प्लान शुरू होगा, वैसे ही आपका डेटा बूस्टर खत्म हो जाएगा और बचा हुआ डेटा भी चला जाएगा। अगर आप अतिरिक्त डेटा चाहते हैं तो आपको दोबारा डेटा बूस्टर प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा।

हालांकि, शायद ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिन्हें अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़े क्योंकि प्लान में ऑफर किया गया FUP डेटा 3.3TB प्रतिमाह होता है। 100 Mbps तक की स्पीड ऑफर करने वाले प्लांस के साथ रिचार्ज करने वाले यूजर्स को संभावित तौर पर अतिरिक्त डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अब तक इतने शहरों में पहुंचा Jio AirFiber

अब जियो एयरफाइबर सर्विस भारत के 21 राज्यों में 494 शहरों/कस्बों में उपलब्ध है। इस महीने जियो द्वारा और अधिक शहरों में यह सर्विस पेश करने की उम्मीद है। यह ध्यान देने वाली बात है कि रिलायंस जियो ने 2023 के अंदर 5G रोल आउट करने का टार्गेट है। एक नया जियो एयरफाइबर कनेक्शन बुक करने के लिए आप जियो एयरफाइबर वेब पेज पर वेबसाइट में जा सकते हैं या फिर केवल 60008-60008 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर जुड़ सकते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles