Digit.in

मात्र 6,699 रुपए में Tecno Spark Go 2024 भारत में हुआ लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल, देखें फीचर्स और कीमत

Highlights

Tecno ने भारत में Tecno Spark Go 2024 के लॉन्च की घोषणा की है।

टेक्नो का यह नया हैंडसेट 6.5-इंच डॉट-इन डिस्प्ले के साथ आया है।

यह स्मार्टफोन 7 दिसंबर से सेल में जाएगा और यह अमेज़न और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

मात्र 6,699 रुपए में Tecno Spark Go 2024 भारत में हुआ लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल, देखें फीचर्स और कीमत

Tecno ने अपने बजट स्मार्टफोन्स के पहले से ही बड़े पोर्टफोलियो को एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करके और भी बड़ा कर लिया है। कंपनी ने भारत में 'Bharat Ka Apna SPARK' टैगलाइन के साथ Tecno Spark Go 2024 के लॉन्च की घोषणा की है। यह डिवाइस टेक्नो की स्पार्क गो सीरीज का एक हिस्सा है जो 2020 में आई थी। आइए नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत आदि के बारे में जानते हैं।

Tecno Spark Go 2024 Specifications

टेक्नो का यह नया हैंडसेट 6.5-इंच डॉट-इन डिस्प्ले के साथ आया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह इस डिवाइस के सेगमेंट की पहली डिस्प्ले है। इसमें सुरक्षा के लिए पांडा ग्लास भी मिलता है और साथ ही इसमें एक डायनेमिक पोर्ट दिया गया है जो Camon 20 Series की तरह कई कामों को पूरा करता है।

हालांकि, यह मेंशन नहीं किया गया है लेकिन Spark Go 2024 संभावित तौर पर Unisoc T606 SoC से लैस है और यह कई सारे रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में आता है। इस डिवाइस में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जिस पर एक एंटी-ऑइल कोटिंग दी गई है, यानि आप अपने मनपसंद स्नैक्स खाते हुए भी फोन को अनलॉक कर सकते हैं। 

कंपनी का यह भी दावा है कि स्पार्क गो 2024 इमर्सिव और क्लियर ऑडियो के लिए सेगमेंट के पहले DTS ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है।

Spark Go 2024 Price, Sale Details

यह डिवाइस तीन वेरिएन्ट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएन्ट की शुरुआती कीमत 6,699 रुपए रखी गई है। इसके अलावा फोन के 8GB + 64GB और 8GB + 128GB वर्जन भी लॉन्च हुए हैं। हालांकि, टेक्नो ने घोषणा की है कि अन्य दो वेरिएन्ट्स की कीमत का खुलासा बाद में किया जाएगा। 

यह स्मार्टफोन 7 दिसंबर से सेल में जाएगा और यह अमेज़न और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles