Jio का धमाकेदार Offer! सबसे सस्ते प्लान में 3GB डेली डेटा के साथ 2GB डेटा Free, बाकी बेनेफिट भी जबरदस्त
Reliance Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए एक खास अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान है।
खास ऑफर के तहत जियो 25 रुपए वाला 2GB डेटा-एड-ऑन वाउचर मुफ़्त में ऑफर कर रहा है।
इसके अलावा कंपनी एक दूसरे प्लान में भी खास ऑफर दे रही है जिसकी कीमत कीमत 399 रुपए है।
Reliance Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए एक खास अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान है जो किफायती कीमत में 40GB से भी अधिक इंटरनेट डेटा ऑफर करता है। इतना ही नहीं यूजर्स इस प्लान में डेटा-एड ऑन का भी आनंद उठा सकते हैं जिससे उन्हें सीमलेस स्ट्रीमिंग अनुभव मिलेगा। आइए जानते हैं जियो के इस खास प्लान के बारे में...
Jio Rs 219 Plan
जियो के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 219 रुपए है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेली डेटा कैप मिलता है जो कुल मिलाकर 44GB डेटा होता है। साथ ही टेलिकॉम कंपनी आपको 14 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी दे रही है।
इसके अलावा, खास ऑफर के तहत जियो 25 रुपए वाला 2GB डेटा-एड-ऑन वाउचर मुफ़्त में ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं, जिस यूजर्स को जियो वेलकम 5G ऑफर मिल गया है वे मुफ़्त में 5G डेटा का आनंद भी उठा सकते हैं।
जियो ने यह प्लान IPL 2023 के दौरान लॉन्च किया था। इसी के साथ कंपनी ने दो और प्रीपेड प्लांस लॉन्च किए थे जिनकी कीमत 399 रुपए और 999 रुपए है। आइए इन दोनों प्लांस के बेनेफिट्स पर भी एक नजर डालते हैं।
Rs 399 Plan
इस प्लान के तहत यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS, 3GB डेली डेटा और जियो सब्स्क्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं। स्पेशल ऑफर के तहत जियो 61 रुपए वाला 6GB डेटा-एड-ऑन वाउचर भी फ्री दे रहा है। ये सभी बेनेफिट आपको 28 दिनों के लिए मिलने वाले हैं।
Rs 999 Plan
आखिरी प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज 100 SMS, 3GB डेली डेटा कैप और जियो ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन ऑफर करता है।