WhatsApp पर आ रहे हैं परेशान करने वाले Spam Messages? इन स्टेप्स को फॉलो करके मिनटों में पाएं छुटकारा
WhatsApp बहुत बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाने वाला मेसेजिंग ऐप है।
कभी-कभी लोग अनचाहे मेसेज भेज कर इसका गलत इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन व्हाट्सएप के पास इस परेशानी से लड़ने का एक उपाय है।

WhatsApp बहुत बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाने वाला मेसेजिंग ऐप है, लेकिन कभी-कभी लोग अनचाहे मेसेज भेज कर इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। ये मेसेजेस आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं, चाहे वे ग्रुप चैट्स में हों या प्राइवेट चैट्स में हों। खुशकिस्मती से मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के पास इस परेशानी से लड़ने का एक उपाय है। ऐसे कॉन्टैक्ट्स को ब्लॉक कर सकते हैं जो आपको स्पैम मेसेजेस भेज कर परेशान कर रहे हैं।
अगर यह परेशानी फिर भी बनी रहती है, यहाँ तक कि चाहे वह जानने वाले कॉन्टैक्ट्स हों या अनजान कॉन्टैक्ट्स हों, व्हाट्सएप के पास दूसरा विकल्प भी है। एक खास फीचर का इस्तेमाल करके आप इन अनचाहे मेसेजेस को रिपोर्ट कर सकते हैं। जब आप "रिपोर्ट एंड ब्लॉक" फ़ंक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो व्हाट्सएप को उन स्पैम मेसेजेस के बारे में पता चल जाता है और वह इस परेशानी को ठीक करने के लिए आगे कदम उठाता है।
अनचाहे WhatsApp Messages कैसे दिखते हैं?
व्हाट्सएप ने समझाया कि अनचाहे मेसेजेस को कैसे पहचान सकते हैं। ऐसे कुछ संकेत होते हैं जो आपको शक्की मेसेजेस या भेजनेवाले अविश्वसनीय व्यक्ति को पहचानने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको ये संकेत नजर आते हैं तो सावधान रहें:
1. गलतियाँ या बुरी व्याकरण।
2. ऐसे मेसेजेस जिनमें किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए या लिंक के जरिए नए फीचर्स एक्टिवेट करने के लिए कहा जाए।
3. आपकी पर्सनल जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड या बैंक डिटेल्स, जन्म की तारीख या पासवर्ड पूछे जाएं।
4. ऐसे मेसेजेस जिनमें उन्हें फॉरवर्ड करने के लिए कहा जाए।
5. जिनमें दावा किया जाए कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए आपको भुगतान करना होगा।
अनचाहे मेसेजेस को कैसे रिपोर्ट करें?
1. अपने फोन पर व्हाट्सएप ऐप को खोलें।
2. अनचाहे मेसेजेस वाले चैट या उस सेंडर के चैट पर जाएं जिसे आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।
3. जिस मेसेज को आप रिपोर्ट करना चाहते हैं उस पर टैप और होल्ड करें। इससे वह मेसेज हाईलाइट होगा और स्क्रीन के टॉप पर एक थ्री डॉट आइकन नजर आएगा।
4. इस आइकन पर क्लिक करने पर आपको एक "रिपोर्ट" का ऑप्शन दिखेग, उस पर टैप करें।
5. व्हाट्सएप आपसे पूछेगा कि आप इस मेसेज को क्यों रिपोर्ट कर रहे हैं। दिए गए ऑप्शन्स में से सबसे सही कारण को चुनें।
6. जरूरत पड़ने पर आप उस परेशानी के बारे में एक डिस्क्रिप्शन या कॉमेन्ट भी दे सकते हैं।
7. आवश्यक जानकारी देने के बाद, अपने डिवाइस के आधार पर "Next" या "Submit" पर क्लिक कर दें।
इस तरह आप उन परेशानी वाले मेसेजेस से छुटकारा पाकर व्हाट्सएप को बेहतर बना सकते हैं।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

