Jio लाया दो नए धाकड़ प्लांस, मात्र 251 रुपए में 500GB डेटा, इन ग्राहकों की हो गई बल्ले-बल्ले!
Reliance Jio ने हाल ही में Jio AirFiber के लिए दो नए बूस्टर प्लांस लॉन्च किए हैं।
एयरफाइबर वायरलेस 5G इंटरनेट कनेक्टिविटी के अलावा ढेर सारे OTT प्लेटफॉर्म्स भी ऑफर करता है।
इन दोनों बूस्टर प्लांस की वैलिडिटी आपके बेस प्लान के समान रहेगी।

भारत के सबसे बड़े टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर Reliance Jio ने हाल ही में AirFiber के लिए दो नए बूस्टर प्लांस लॉन्च किए हैं। एयरफाइबर कम्पनी की 5G से लैस वायरलेस इंटरनेट सर्विस है। कम्पनी का कहना है कि मासिक डेटा लिमिट को बढ़ाने के लिए एड-ऑन प्लांस को किसी भी मौजूदा प्लान के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
जियो एयरफाइबर पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था और अब तक ग्राहक बेस प्लान के साथ केवल 401 रुपए वाला डेटा बूस्टर पैक खरीद सकते थे जो 1TB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है, लेकिन नए लॉन्च हुए एड-ऑन प्लांस खासतौर से उन लोगों के लिए हैं जो ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।
Jio AirFiber New Plans
रिलायंस जियो का नया 101 रुपए का डेटा बूस्टर पैक मौजूदा प्लान पर 100GB अतिरिक्त डेटा ऑफर करता है और इसमें बेस प्लान के बराबर स्पीड मिलती है। वहीं दूसरी ओर 251 रुपए वाला प्लान 500GB अतिरिक्त डेटा के साथ आता है। अगर आपका मंथली डेटा कैप खत्म हो जाता है तो आप इन बूस्टर प्लांस का इस्तेमाल करके अपने मनोरंजन को जारी रख सकेंगे।
एक ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों बूस्टर प्लांस की वैलिडिटी आपके बेस प्लान के समान रहेगी। इसलिए अगर आपका एयरफाइबर प्लान हर महीने की पहली तारीख को खत्म होता है तो आपका बूस्टर प्लान भी उसी दिन एक्सपायर हो जाएगा। एयरफाइबर का एक सस्ता प्लान 599 रुपए प्रतिमाह है, लेकिन इसमें स्पीड केवल 30Mbps मिलती है।
AirFiber Benefits
एयरफाइबर वायरलेस 5G इंटरनेट कनेक्टिविटी के अलावा ढेर सारे OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, JioCinema, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, Universal+, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe, Docubay और EpicOn का एक्सेस और 550 से भी अधिक डिजिटल HD चैनल्स भी ऑफर करता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

