Digit.in

Jio ग्राहकों को Rs 199 में दे रहा है बेहतरीन लाभ, Vi और Airtel की होगी छुट्टी

Highlights

Jio के Rs 199 में मिल रहे हैं धमाकेदार बेनिफिट्स

Rs 249, Rs 555 और Rs 599 के प्लान पर मिलेगा जियो कैशबैक

जानिए क्या है जियो का यह खास कैशबैक ऑफर

Jio ग्राहकों को Rs 199 में दे रहा है बेहतरीन लाभ, Vi और Airtel की होगी छुट्टी

देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर लेकर आ रही हैं। टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कई महीनों तक यूजर्स को फ्री डाटा देने वाली कंपनी जियो (Jio) कहां पिछड़ती जा रही है। जियो (Jio) भी अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लाई है।

जियो (Jio) का कैशबैक ऑफर Rs 249, Rs 555 और Rs 599 के प्लान पर मान्य है। ग्राहकों को इन प्लांस पर क्रमश: 50 रुपये, 111 रुपये और 120 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में इनकी कीमत भी क्रमश: 199 रुपये, 444 रुपये और 479 रुपये होगी। 

jio cashback offer

इन प्रीपेड प्लांस (prepaid plans) से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को 20 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ग्राहक इस कैशबैक का उपयोग जियो मार्ट, रिलायंस डिजिटल, जियो रिचार्ज और अन्य सेवाओं के लिए कर सकेंगे। जियो (Jio) के Rs 249 वाले प्रीपेड प्लान (prepaid plan) में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज़ 2GB डाटा और रोज़ 100SMS का लाभ उठा सकते हैं। यह प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है। 

jio cashback offer

इसी तरह, Rs 555 के प्लान की बात करें तो प्रतिदिन 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। प्लान की अवधि 84 दिन की है। आखिर में बात करें Rs 599 के प्लान की तो ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS का लाभ मिलता है। यह प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है। ऊपर बताए गए सभी प्लांस में JioTV और JioCinema जैसे Jio ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles