Jio के इन प्लांस का नहीं है कोई तोड़! किफायती कीमत में मिलता है 15+ OTT ऐप्स का मज़ा, डेटा-कॉलिंग भी भरपूर
Reliance Jio के पास कुछ ऐसे प्रीपेड प्लांस मौजूद हैं जिनमें यूजर्स OTT बेनेफिट्स को एक्सेस कर सकते हैं।
1198 रुपए वाले प्लान के साथ यूजर्स को 6GB के तीन डेटा वाउचर्स के तौर पर 18GB बोनस डेटा भी मिलेगा।
यहाँ बताए गए प्लांस के साथ यूजर्स को जियो की ओर से अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है।
Reliance Jio के पास कुछ ऐसे प्रीपेड प्लांस मौजूद हैं जिनमें यूजर्स OTT बेनेफिट्स को एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आने वाले ऐसे चुनिंदा प्लांस हैं जो Amazon Prime Video का एक्सेस ऑफर करते हैं। यह ध्यान देना भी आवश्यक है कि अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक्सेस उन ग्राहकों को दिया जाता है जो जियो के प्रीपेड प्लांस के साथ रिचार्ज करते हैं। इस कंपनी के पास ऐसे केवल 2 प्लांस उपलब्ध हैं जिनके साथ यूजर्स को अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन और 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। उन प्लांस की कीमत 1198 रुपए और 857 रुपए है। आइए नीचे इनकी डिटेल्स को देखते हैं।
Jio Rs 1198 Plan
रिलायंस जियो की ओर से 1198 रुपए वाला प्लान यूजर्स को JioTV Premium का सब्स्क्रिप्शन देता है। ध्यान दें कि यह JioCinema Premium से अलग है। JioTV Premium के साथ यूजर्स कई OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Prime Video Mobile, Disney+ Hotstar, SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, DocuBay, EpicON, SunNXT, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi और Kanchha Lannka के साथ JioTV और JioCloud के कॉन्टेन्ट को एक्सेस कर सकते हैं।
इसके अलावा यूजर्स को 6GB के तीन डेटा वाउचर्स के तौर पर 18GB बोनस डेटा भी मिलेगा। इस प्लान के मुख्य बेनेफिट्स में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं।
Jio Rs 857 Plan
रिलायंस जियो का 857 रुपए वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और रोज़ाना 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी भी 84 दिनों की है और इसके साथ शामिल अतिरिक्त लाभ अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड हैं।
ऊपर बताए गए दोनों प्लांस के साथ यूजर्स (जिन्हें जियो वेलकम ऑफर प्राप्त हुआ हो) को जियो की ओर से अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। जियो वेलकम ऑफर प्राप्त करने के लिए आपका जियो के 5G कवरेज क्षेत्र में होगा जरूरी है, जो अब भारत में लगभग हर जगह मौजूद है। जियो ने पुष्टि की है कि इसने अपना 5G रोल आउट पूरा कर लिया है और अब यह कवरेज को और भी गहरा करने पर काम कर रहा है।