Jio का एक साल Unlimited 5G Data वाला धुआंधार प्लान, अब जितना चाहे उतना चलाओ डेटा और करो कॉलिंग
Reliance Jio, देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है, कंपनी के पास इस समय लगभग लगभग 48 करोड़ के आसपास यूजर्स का बड़ा बेस है। कंपनी अपने इतने बड़े यूजर बेस के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आती ही रहती है। कंपनी के पास ऐसे की रिचार्ज प्लांस भी हैं जिनकी मदद से आप Amazon Prime Video का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं और Panchayat Season 4 को फ्री में देख सकते हैं। इन प्लांस को आप पंचायत सीजन 4 देखने का एक बेहतरीन जुगाड़ भी कह सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के पास एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी है जो आपको एक साल के लिए झोली भर के बेनेफिट प्रदान करता है।
इस प्लान के साथ आप OTT बेनेफिट के अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ साथ बहुत सारा 4G डेटा भी मिलता है। इस प्लान के बारे में हम यहाँ सब जानकारी आपको देने वाले हैं, आइए जानते है कि इस Reliance Jio Plan का क्या प्राइस है और आप इसे कौन से सबसे खास बेनेफिट के साथ खरीद सकते हैं।
Jio का 3599 रुपये के धांसू प्लान
Jio के पास एक ऐसा रिचार्ज प्लान है जो वाकई चर्चा के लायक है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 3599 रुपये है। हम बाद में आपको बताएंगे कि आखिर महीने का खर्च इस प्लान में कितना आता है। आइए इसके पहले इस प्लान के बेनेफिट आदि देख लेते हैन।
3599 रुपये के Jio Plan में आपको 2.5GB डेली डेटा यानि कुल 912GB डेटा सालाना तौर पर मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 100 SMS डेली भी मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको Unlimited 5G Data का एक्सेस भी मिलता है। इसका मतलब है कि आपको इंटरनेट की चिंता किसी भी रूप में करने की जरूरत नहीं है।
Jio Plan के अन्य बेनेफिट
Jio Plan के साथ आपको इतने ही लाभ मिलते हैं, यह अगर आप सोच रहे हैं तो यह सही नहीं है। Jio Plan में आपको JioHotstar का एक्सेस 90 दिनों के लिए मिलता है। इसके अलावा आपको इस प्लान में JioTV का भी एक्सेस दिया जा रहा है। आप इसके द्वारा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud AI का भी एक्सेस मिलता है। यह एक्सेस आपको 50GB Free Cloud Storage के तौर पर मिल रहा है।