OnePlus 13R का जबरदस्त प्राइस कट: यहां से करें ऑर्डर, होगी हजारों की बचत, 2029 तक मिलते रहेंगे नए-नए अपडेट

HIGHLIGHTS

OnePlus 13R आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

एक्सक्लूसिव डिस्काउंट ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है।

IP65 रेटिंग के साथ यह डिवाइस धूल और पानी से भी सुरक्षित है।

OnePlus 13R का जबरदस्त प्राइस कट: यहां से करें ऑर्डर, होगी हजारों की बचत, 2029 तक मिलते रहेंगे नए-नए अपडेट

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ आए और बजट के अंदर भी हो, तो OnePlus 13R आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस साल की शुरुआत में OnePlus 13 के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 13R अपने प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा सेटअप के चलते पहले ही यूज़र्स को आकर्षित कर चुका है। अब, Swiggy Instamart के जरिए इस फोन पर मिल रहे एक्सक्लूसिव डिस्काउंट ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 13R पर जबरदस्त छूट

OnePlus 13R का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला Nebula Noir वेरिएंट लॉन्च के समय 44,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब Instamart पर यह फोन सीधे 6,000 रुपए की छूट के साथ सिर्फ 38,999 रुपए में उपलब्ध है। यही नहीं, अगर आप RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो अतिरिक्त 5,000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। यानी इस डील के तहत OnePlus 13R को मात्र 33,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

यह कुल 11000 रुपए की बचत है, जो इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मिड-रेंज की कीमत में अपने घर ले जाने का सुनहरा मौका देती है।

यह भी पढ़ें: AC से ज्यादा काम का है ये छोटू डिवाइस, उमस को कर देता है जड़ से खत्म, कीमत भी बेहद कम

OnePlus 13R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: OnePlus 13R में 6.78 इंच की 1.5K LTPO 4.1 AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से दोनों तरफ से प्रोटेक्टेड है।
  • प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो एडिटिंग जैसे हैवी टास्क को भी बेहद स्मूद बनाता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होता है और लंबे समय तक चलता है।
  • कैमरा सेटअप: फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है – जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • सॉफ्टवेयर और सुरक्षा: OnePlus 13R एंड्रॉयड 15 पर चलता है और कंपनी इसमें चार साल तक Android अपडेट्स देने का वादा करती है। साथ ही, IP65 रेटिंग के साथ यह डिवाइस धूल और पानी से भी सुरक्षित है।

ऑफर का फायदा कब तक?

हालांकि, Instamart की इस डील की आखिरी तारीख की जानकारी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसे ऑफर्स सीमित समय के लिए होते हैं। अगर आप OnePlus का एक पावरफुल और फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें।

यह भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च की Q-5G FWA सर्विस, 300 Mbps तक जाती है इंटरनेट स्पीड, इतने रुपए से शुरू होते हैं प्लांस

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo