इस कंपनी ने घटाई सस्ते प्लान की वैलिडिटी, हर महीने का खर्च हुआ डबल, अब क्या करेंगे यूज़र्स!
BSNL ने अपने सस्ते प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी घटा दी है, जिससे इसका डेली कॉस्ट बढ़ गया है.
इस प्लान में अब यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 50MB डेटा मिलता है.
यह प्लान वॉयस-ओनली यूज़र्स के लिए अब भी एक सस्ता विकल्प बना हुआ है.
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पॉपुलर 99 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को घटा दिया है. यह बदलाव यूज़र्स के लिए इस प्लान को पहले से ज़्यादा महंगा बना रहा है. अगर पुराने रिकॉर्ड्स पर नज़र डालें तो यह प्लान पहले 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था. लेकिन 2024 में BSNL ने इसे घटाकर 17 दिन कर दिया था. अब कंपनी ने इसमें और कटौती करते हुए इसकी वैलिडिटी को केवल 15 दिन कर दिया है.
Survey₹99 प्लान की नई वैलिडिटी और फायदे
BSNL के 99 रुपए वाले प्लान में अब केवल 15 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के ज़रिए यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. पहले इस प्लान में कोई भी डेटा बेनिफिट नहीं था, लेकिन अब इसमें 50MB डेटा दिया जा रहा है. हालांकि, 50MB डेटा बेहद कम है और इसके खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है. इसमें SMS की कोई सुविधा शामिल नहीं है.
इस बदलाव के बाद अब इस प्लान का डेली कॉस्ट 5.82 रुपए से बढ़कर 6.6 रुपए हो गया है. इसका मतलब है कि एक महीने तक सिम को एक्टिव रखने के लिए यूज़र को लगभग 200 रुपए खर्च करने होंगे.
पूरे भारत में उपलब्ध
99 रुपए वाला यह प्लान BSNL के सभी यूज़र्स के लिए पूरे भारत में उपलब्ध है. यह एक वॉयस-ओनली प्लान है, जिसे TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के निर्देश के तहत लागू किया गया है. ट्राई ने जनवरी 2025 में सभी टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस-ओनली प्लान उपलब्ध कराने का आदेश दिया था.
यह एक किफायती प्लान है और कुछ इसी तरह का ऑफर Vodafone Idea (Vi) भी अपने यूज़र्स को देता है. हालांकि, Reliance Jio और Bharti Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स की ओर से 100 रुपए से कम कीमत में ऐसा कोई वैलिडिटी वाला प्लान उपलब्ध नहीं है.
BSNL के इस कदम से यूज़र्स को थोड़ा अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो केवल वॉयस कॉलिंग के लिए सिम का इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ें: Amazon Freedom Sale में 55-इंच Smart TVs बिक रहे कौड़ियों के दाम, प्राइम मेंबर्स जमकर उठा रहे फायदा
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile