BSNL का सबसे सस्ता प्लान भारत में हुआ बैन, देखें कौन-सा प्लान लेगा इसकी जगह?

BSNL का सबसे सस्ता प्लान भारत में हुआ बैन, देखें कौन-सा प्लान लेगा इसकी जगह?
HIGHLIGHTS

BSNL का सबसे सस्ता Rs 329 प्लान भारत में हुआ बंद

अब BSNL का बेस प्लान Rs 399 में उपलब्ध है

कंपनी कई OTT ब्रॉडबैंड प्लांस भी ऑफर कर रही है

भारत के सबसे बड़े इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) में से एक, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी पेशकशों में से सबसे किफायती प्लान हो हटा दिया है। हम बात कर रहे हैं Rs 329 प्लान की जो 20 Mbps की स्पीड और 1TB डेटा के साथ आता था। हालांकि, डेटा पूरी तरह से कंज्यूम होने के बाद इसकी स्पीड घटकर 2 Mbps हो जाती थी। लेकिन अब यह प्लान भारत के किसी भी राज्य में उपलब्ध नहीं है। जुलाई 2022 में, BSNL ने यह प्लान भारत की सिर्फ छह जगहों पर ऑफर किया था जिनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षद्वीप UT शामिल थे। लेकिन अब यह प्लान देश में कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है। 

यह भी पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale: खरीदना है नया स्मार्टफोन तो ये ऑप्शन जरूर देखें

BSNL का सबसे किफायती ऑप्शन अब Rs 399 प्लान है-

BSNL affordable plans

BSNL का Rs 399 प्लान इस समय ग्राहकों के लिए सबसे किफायती ऑप्शन है। इस प्लान के साथ, यूजर्स को 1TB डेटा के साथ 30 Mbps की स्पीड मिलती है। पूरा 1TB डेटा कंज्यूम होने के बाद इंटरनेट स्पीड 4 Mbps तक घाट जाती है। यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी मिलती है। Rs 399 प्लान के अलावा आप Rs 449 प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में भी आपको 30 Mbps स्पीड मिलती है, लेकिन ऑफर किया गया डेटा 3.3TB है। अगर आप और अधिक हाइ-स्पीड चाहते हैं, तो BSNL का एक Rs 499 प्लान भी उपलब्ध है जिसमें 40 Mbps के साथ 3.3TB डेटा ऑफर किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Netplus Broadband यूजर्स के लिए है खुशखबरी! अब दो महीने तक मिलेगी FREE सर्विस

अब, Jio और BSNL दोनों ही अपने बेस प्लान के तौर पर Rs 399 प्लान ऑफर कर रहे हैं, जबकि Airtel का बेस प्लान Rs 499 में उपलब्ध है। क्योंकि, यहाँ Airtel का प्लान थोड़ा ज्यादा महंगा है, इसलिए टेलिकॉम कंपनी प्लान के साथ अधिक हाइ-स्पीड भी ऑफर कर रही है। 

BSNL के OTT ब्रॉडबैंड प्लांस-

BSNL affordable plans

यह भी पढ़ें: Airtel 5G Plus अब पहुंचा इन नए शहरों में, क्या आपका शहर भी हुआ शामिल?

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कई OTT ब्रॉडबैंड प्लांस भी ऑफर करता है। अगर आप OTT प्लांस खरीदना चाहते हैं तो आपको कम से कम Rs 799 खर्च करने होंगे। यह फिर भी एक किफायती प्लान है क्योंकि अन्य ISPs अपने OTT प्लांस Rs 999 की शुरुआती कीमत पर ऑफर करते हैं। BSNL के OTT प्लांस के साथ यूजर्स को Disney+ Hotstar, ZEE5 और SonyLIV जैसे बेनेफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo