’30 अप्रैल के बाद पछतावा पक्का…’ मात्र 1 रुपये में फ्री सिम, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा, फुल पैसा वसूल है ये ऑफर

’30 अप्रैल के बाद पछतावा पक्का…’ मात्र 1 रुपये में फ्री सिम, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा, फुल पैसा वसूल है ये ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पॉपुलर 1 रुपये वाले “फ्रीडम प्लान” को फिर से लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया है। अब यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहने वाला है। कंपनी ने इसे सबसे पहले पिछले साल अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के आसपास लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ना था, और इस दिशा में कंपनी को कुछ सफलता भी मिली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस खास प्लान की आखिरी तारीख की जानकारी BSNL ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा की है, जिसमें इसकी वैलिडिटी और बेनिफिट्स दोनों का जिक्र किया गया है।

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स

सोशल मीडिया पर साझा की गईं डिटेल्स के अनुसार, महज 1 रुपये में मिलने वाले इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसके तहत पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग फ्री दी जाती है, साथ ही बाकी के बेसिक बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा के साथ 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं।

इस प्लान की एक ख़ास बात यह भी है कि इसमें ग्राहकों को उसी रुपये में बेनिफिट्स के साथ-साथ BSNL की सिम भी मुफ्त में दी जाती है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए ही है। यानी जो यूजर किसी अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर से अपना नंबर MNP (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) के जरिए BSNL में पोर्ट कराते हैं, वही इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं।

नेटवर्क मजबूत कर रही BSNL

वहीं, BSNL अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर भी लगातार काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने देशभर में लगभग 1 लाख नए 4G और 5G टावर स्थापित किए हैं, जो पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से भी बजट में आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है, ताकि कंपनी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बना सके और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सके।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 23 अप्रैल को लुढ़का सोना, चांदी भी धड़ाम, जानें आज कितना है जूलरी का दाम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo