BSNL 997 recharge plan with 150 days validity Unlimited calls and Daily data
महिलाओं के लिए मोबाइल नंबर की प्राइवेसी अक्सर एक बड़ी चिंता बन जाती है. खासकर तब, जब उन्हें दुकानों या रिटेल रिचार्ज स्टोर्स पर अपना फोन नंबर बताना पड़ता है. कई बार ऐसी स्थिति में निजी मोबाइल नंबर अनजाने लोगों तक पहुंच जाता है, जिससे सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े खतरे बढ़ जाते हैं.
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited ने एक नया फीचर Kavach Number लॉन्च किया है. यह सुविधा 8 मार्च को International Women’s Day के अवसर पर शुरू की गई. कंपनी के अनुसार यह फीचर महिलाओं के मोबाइल नंबर की सुरक्षा के लिए एक डिजिटल ढाल की तरह काम करेगा और उनकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करेगा.
BSNL का Kavach Number एक ऐसी सुविधा है जिसके तहत यूजर को एक 10 अंकों का अस्थायी या वैकल्पिक नंबर दिया जाता है. यह नंबर यूजर के असली मोबाइल नंबर से लिंक होता है, लेकिन सामने वाले व्यक्ति को वास्तविक नंबर दिखाई नहीं देता.
यह नंबर एसएमएस के जरिए यूजर को उपलब्ध कराया जाता है. महिलाएं रिचार्ज करवाते समय अपने असली मोबाइल नंबर की जगह इसी Kavach Number का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस तरह यह सेवा असली नंबर और रिचार्ज प्रक्रिया के बीच एक सुरक्षा परत का काम करती है.
जब कोई महिला रिचार्ज के लिए अपना नंबर बताने की बजाय Kavach Number देती है, तो रिचार्ज प्रक्रिया सामान्य रूप से पूरी हो जाती है. इससे रिचार्ज करने वाले व्यक्ति को असली मोबाइल नंबर नहीं पता चलता और यूजर की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है. यह सुविधा खास तौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकती है जो अक्सर छोटे रिचार्ज दुकानों या रिटेल आउटलेट्स पर जाकर अपना मोबाइल रिचार्ज करवाती हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपका मोबाइल-लैपटॉप का चार्जर भी 24 घंटे लगा रहता है प्लग में? जान लीजिए क्या होगा नुकसान