35 हजार रुपये खर्च करने पर आप अपने स्मार्टफोन से क्या उम्मीद रखते हैं? ऐसा कैमरा जो हर मौके पर अच्छी फोटोग्राफी कर सके, बड़ी बैटरी के साथ आए- जिसे बार-बार चार्ज न करना पड़े या फिर ऐसा फोन जो अगले कई साल तक नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ चलता रहे। अब यहाँ मुश्किल यह है कि इस बजट में बहुत से फोन्स आते हैं, लेकिन Samsung Galaxy A56 5G, Vivo T5 5G और Motorola Edge 70 Fusion तीनों अलग-अलग होने के साथ साथ कुछ कुछ मामलों में मिलते जुलते स्पेक्स और फीचर्स से लैस हैं। लिस्ट के Samsung फोन के पास ट्रिपल कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की ताकत है, Vivo बड़ी बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट से लैस है, हालांकि, Motorola का फोन कैमरा, डिजाइन और चार्जिंग के मामले में अच्छा है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है।
Samsung Galaxy A56 5G में 6.7-इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह 2340 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। Samsung ने इसमें Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया है। फोन में IP67 रेटिंग भी मिलती है। इसके अलावा Vivo T5 5G में 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Vivo की ओर से इस फोन में SGS सर्टिफाइड आई-केयर फीचर को जगह दी है। इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है।
Motorola Edge 70 Fusion की डिस्प्ले और डिजाइन को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 6.8-इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स की है, इसमें क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ IP68, IP69 और MIL-STD-810H टेस्टिंग का सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस निर्मित है। यह Android 15 पर आधारित One UI 7 पर लॉन्च हुआ है। Samsung ने इसके लिए छह साल OS अपग्रेड और छह साल का ही सिक्योरिटी अपडेट्स देने के वादा किया है।
दूसरी ओर, Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6GB, 8GB और 12GB RAM ऑप्शन के साथ 128GB और 256GB स्टॉरिज मिलती है। इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 का लेयर दिया गया है। Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है। यह फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। इसमें 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB, 256GB और चुनिंदा वेरिएंट में 512GB तक स्टोरेज मिलती है।
Samsung Galaxy A56 5G में OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा Vivo T5 5G में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट से लैस है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें OIS और All Pixel Focus टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन का 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है और मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A56 5G में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Vivo T5 5G में 7050mAh BlueVolt बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है। इसके अलावा Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh बैटरी दी गई है। इसकी क्षमता Vivo से केवल 50mAh कम है, लेकिन चार्जिंग के मामले में Motorola आगे है। फोन में 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलती है।
भारत में कीमत को देखा जाए तो Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 36,999 रुपये में लिस्ट देखा जा सकता है। वहीं, Vivo T5 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। अंत में, अगर Motorola Edge 70 Fusion के इंडिया प्राइस को देखते हैं तो यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल में कंपनी की वेबसाइट पर 30,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है।