Samsung Galaxy A17 5G Vs Redmi Note 17 5G Vs OnePlus Nord CE6 Lite: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy A17 5G Vs Redmi Note 17 5G Vs OnePlus Nord CE6 Lite: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

30 हजार रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदना हो तो इंडिया के बाजार में इन फोन्स की कोई भी कमी नहीं है। हालांकि, एक अच्छे फोन को तलाशने में दिक्कत उस समय आना शुरू हो जाती है, जब एक ही प्राइस में एक ही जैसे स्पेक्स और फीचर्स के साथ आने वाले फोन्स की एक लंबी फेहरिस्त हो। आज हम आपके लिए इस प्राइस ब्रैकेट में आने वाले कुछ फोन्स की तुलना करने वाले हैं। जिन्हें Samsung Galaxy A17 5G के अलावा Redmi Note 17 और OnePlus Nord CE6 Lite आते हैं। हर एक फोन की वैसे तो अपने आप में अलग अलग खूबियाँ हैं, लेकिन एक ही प्राइस में आने के कारण ही यह सभी फोन्स एक दूसरे के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा खड़ी करते नजर आते हैं। आज हम आपके लिए इन तीनों ही फोन्स की डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग की तुलना करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा फोन्स बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A17 5G Vs Redmi Note 17 5G Vs OnePlus Nord CE6 Lite: डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy A17 5G को देखते हैं तो या फोन एक अलग ही फोन नजर आता है, हालांकि, इसमें आपको सैमसंग के परंपरागत डिजाइन के झलक मिलने वाली है। बैक पर इस फोन में तीनों ही कैमरा अलग अलग मिलते हैं। इसके साथ ही फोन काफी स्लिम भी है। इसमें 6.7-इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन भी मिलता है।

Redmi Note 17 5G को इसके अलावा देखा जाए तो इसमें आपको एक बड़ी स्क्रीन मिलती है। फोन में एक 6.99-इंच की TrueColour AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। यह फोन भी स्लिम है और इसमें स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72-इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलती है। फोन में मजबूती के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की तुलना

Samsung Galaxy A17 5G में 5nm प्रोसेस पर बना Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। फोन Android 15 आधारित One UI 7 के साथ आता है। Samsung ने इसके लिए छह साल का एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।

इसके अलावा Redmi Note 17 5G में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। यह फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा इस फोन साथ भी कर चुकी है। वहीं, OnePlus Nord CE6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर मिलता है। इसमें Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा डिटेल्स की तुलना

Samsung Galaxy A17 5G में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दूसरी ओर, Redmi Note 17 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में एक 8MP का फ्रंट भी मिलता है। अगर OnePlus Nord CE6 Lite के कैमरा को देखा जाए तो यह भी किसी से कम नहीं है। इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी इसमें मौजूद है। फोन में 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग की तुलना

Samsung Galaxy A17 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Redmi Note 17 5G में 8000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और कंपनी बॉक्स में चार्जर भी दे रही है। इसके अलावा 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा है।

इसके साथ साथ OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का ऑप्शन भी मिल जाता है।

Samsung Galaxy A17 5G Vs Redmi Note 17 5G Vs OnePlus Nord CE6 Lite: इंडिया प्राइस की तुलना

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A17 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 26,999 रुपये के आसपास है। वहीं, Redmi Note 17 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। दूसरी ओर, OnePlus Nord CE6 Lite का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये के आसपास है।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion Vs Realme P4s 5G Vs Vivo T5 5G: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और प्राइस के साथ अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile