BSNL लाया धांसू फीचर “Kavach”, महिलाओं का मोबाइल नंबर रहेगा ‘Hide’, जानिए कैसे करता है काम
महिलाओं के लिए मोबाइल नंबर की प्राइवेसी अक्सर एक बड़ी चिंता बन जाती है. खासकर तब, जब उन्हें दुकानों या रिटेल रिचार्ज स्टोर्स पर अपना फोन नंबर बताना पड़ता है. कई बार ऐसी स्थिति में निजी मोबाइल नंबर अनजाने लोगों तक पहुंच जाता है, जिससे सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े खतरे बढ़ जाते हैं.
Surveyइसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited ने एक नया फीचर Kavach Number लॉन्च किया है. यह सुविधा 8 मार्च को International Women’s Day के अवसर पर शुरू की गई. कंपनी के अनुसार यह फीचर महिलाओं के मोबाइल नंबर की सुरक्षा के लिए एक डिजिटल ढाल की तरह काम करेगा और उनकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करेगा.
क्या है BSNL Kavach Number?
BSNL का Kavach Number एक ऐसी सुविधा है जिसके तहत यूजर को एक 10 अंकों का अस्थायी या वैकल्पिक नंबर दिया जाता है. यह नंबर यूजर के असली मोबाइल नंबर से लिंक होता है, लेकिन सामने वाले व्यक्ति को वास्तविक नंबर दिखाई नहीं देता.
Your number is personal. Your safety is powerful.
— BSNL India (@BSNLCorporate) March 8, 2026
With BSNL Kavach Number, recharge without revealing your real number.
Empowering women with secure and private connectivity.#BSNLKavach #ChooseSafety #WomenEmpowerment #DigitalSecurity @JM_Scindia @PemmasaniOnX @DoT_India… pic.twitter.com/5TvvPBVg9n
यह नंबर एसएमएस के जरिए यूजर को उपलब्ध कराया जाता है. महिलाएं रिचार्ज करवाते समय अपने असली मोबाइल नंबर की जगह इसी Kavach Number का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस तरह यह सेवा असली नंबर और रिचार्ज प्रक्रिया के बीच एक सुरक्षा परत का काम करती है.
बिना असली नंबर बताए करा सकेंगे रिचार्ज
जब कोई महिला रिचार्ज के लिए अपना नंबर बताने की बजाय Kavach Number देती है, तो रिचार्ज प्रक्रिया सामान्य रूप से पूरी हो जाती है. इससे रिचार्ज करने वाले व्यक्ति को असली मोबाइल नंबर नहीं पता चलता और यूजर की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है. यह सुविधा खास तौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकती है जो अक्सर छोटे रिचार्ज दुकानों या रिटेल आउटलेट्स पर जाकर अपना मोबाइल रिचार्ज करवाती हैं.
Kavach Number कैसे मिलेगा?
- यूजर इस सुविधा को BSNL Self Care ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं.
- इसके अलावा इस फीचर से जुड़ी अधिक जानकारी BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है.
- BSNL का कहना है कि Kavach Number फीचर महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा और प्राइवेसी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका मोबाइल-लैपटॉप का चार्जर भी 24 घंटे लगा रहता है प्लग में? जान लीजिए क्या होगा नुकसान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
