Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

नया स्मार्टफोन्स किसी भी देश में लॉन्च हो रहा है, सबसे पहले उसे खरीदने वालों का ध्यान उसके स्पेक्स और फीचर्स पर ही जाता है। सभी जानना चाहते हैं कि जो फोन वह खरीदने जा रहे हैं, वह कैमरा, परफॉरमेंस या फिर बैटरी और प्राइस के मामले में कितना बेहतर है। अब अगर आपको ऐसे फोन की तलाश है जो अपनी बैटरी से आपको निराश न करे तो आपको Vivo के दो स्मार्टफोन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ले लेना चाहिए। असल में, हम आपके लिए नए नेवेले Vivo Y32 5G और भारत में लॉन्च किए जा चुके Vivo Y31t 5G के स्पेक्स और फीचर आदि की तुलना करने वाले हैं। गौरतलब हो कि, वीवो ने नेपाल के बाजार में अपने Vivo Y32 5G को लॉन्च कर दिया है, कुछ दिनों में इसे इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाने वाला है। हालांकि, कुछ समय पहले अगस्त महीने में Vivo India के बाजार में अपने Vivo Y31t को लॉन्च कर चुका है। दोनों नहीं फोन्स का प्राइस लगभग लगभग एक जैसा है। दोनों में ही एक जैसा प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा दोनों में ही 50MP का कैमरा भी दिया जा रहा है। आइए अब जानते हैं कि इन दोनों ही फोन्स में क्या अंतर है।

Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: डिजाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले नए Vivo Y32 5G को देखें तो इसमें 6.87-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, यह 1592 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस है, इसके अलावा डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन की डिस्प्ले पर 1300 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी है, जो स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट को नियंत्रित करने की क्षमता रखता है।

दूसरी ओर, Vivo Y31t 5G में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, यह 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस है, इसकी डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिल रही है। इसमें 1250 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Wet Touch टेक्नोलॉजी भी है।

Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस को देखा जाए तो दोनों स्मार्टफोन्स एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। Vivo Y32 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेसर पर बना है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। वहीं, Vivo Y31t 5G में भी Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo Y32 5G OriginOS 6 पर चलता है। दूसरी तरफ Y31t 5G में Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: कैमरा सेटअप की फुल डिटेल्स

Vivo Y32 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। Vivo Y31t 5G में भी 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर मिलता है। इसके फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है।

Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y32 5G में 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1500 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बरकरार रख सकती है। वहीं, Vivo Y31t 5G में 7200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है।

Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Vivo Y32 5G नेपाल में NPR 39,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। भारतीय करेंसी में यह लगभग 25,000 रुपये के आसपास का प्राइस है। वहीं, इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NPR 45,999 यानी करीब 28,600 रुपये है। 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट NPR 52,999 यानी लगभग 33,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है। हालांकि, भारत में इस फोन की लॉन्चिंग अभी कंफर्म नहीं हुई है।

दूसरी ओर, Vivo Y31t 5G भारत में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई थी। फोन Vivo की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 5G Vs Vivo T5 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :