TRAI New Rules 2026 to More Voice SMS Only cheaper Recharge Plans Coming
मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है, लेकिन नंबर चालू रखने और कॉलिंग के लिए हर महीने महंगा रिचार्ज कराना पड़ता है? यह कहानी किसी एक की नहीं, सभी की है। हालांकि, अब इस परेशानी से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। असल में, Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने 200 रुपये से कम कीमत वाले वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स में मोबाइल डेटा नहीं मिलता, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा जरूर मिलती है। ऐसे में जिन लोगों के घर में Wi-Fi लगा है या जो दूसरा SIM सिर्फ कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये प्लान पैसे बचाने का अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आइए अब इन सभी प्लांस के बारे में जानते हैं।
Reliance Jio ने 200 रुपये से कम कीमत में चार वॉइस-ओनली रिचार्ज पेश किए हैं। इनमें सबसे सस्ता 147 रुपये वाला प्लान है, जो 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS भी इस प्लान का हिस्सा हैं। इस प्लान का डेली खर्च 6.68 रुपये है।
जियो का दूसरा प्लान 177 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS का फायदा इस प्लान के साथ भी मिल रहा है। इस प्लान का रोज का खर्च भी 6.32 रुपये के आसपास है। वहीं, 196 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान का डेली खर्च 6.53 रुपये के आसपास है।
लिस्ट में एक 197 रुपये वाला प्लान भी मौजूद है। इसमें पूरे एक कैलेंडर मंथ की वैलिडीटी मिलती है।
Airtel ने भी उन ग्राहकों के लिए नया रिचार्ज पेश किया है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी ने 185 रुपये की कीमत में इस प्लान को पेश किया है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के अलावा कुल 300 SMS का लाभ भी मिलता है। प्लान में Free HelloTunes की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान का डेली खर्च 6.61 रुपये के आसपास है।
Vodafone Idea ने भी सस्ते वॉइस-ओनली रिचार्ज पेश किए हैं। कंपनी का सबसे कम कीमत वाला प्लान 179 रुपये में आता है, इसमें 25 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ Vi Movies & TV का एक्सेस भी मिलता है। वहीं, 189 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: दीपिंदर गोयल के Temple Device के प्री-ऑर्डर शुरू! 85,000 रुपये में कुछ मिलेगा भी..या हवा-हवाई हैं सब बातें?