इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में बजट फोन्स के लिए पहचान बनाने वाले Karbonn की एक बार फिर से वापसी हुई है। असल में, इंडिया में बाजार में Karbonn ने इंडिया के बाजार में अपने Rebel और Karbonn Rebel Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि इस कीमत में कंपनी 64MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। हालांकि, इस फोन की टक्कर देने के लिए बाजार में वैसे तो बहुत से फोन्स मौजूद हैं, लेकिन Vivo T5e इस फोन को सामने से टक्कर दे रहा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये के आसपास है। यहाँ आपको इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और फीचर की तुलना देखने को मिलने वाली है। यहाँ आपको Karbonn Rebel Pro के साथ Vivo T5e के कैमरा, बैटरी, डिजाइन, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि इस प्राइस रेंज में आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है।
सबसे पहले Karbonn Rebel Pro के बारे में चर्चा करते हैं, यह फोन इंडिया के बाजार में एंट्री ले चुका है, इसे लेकर Amazon India पर माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया गया है, इसके अलावा फोन के सेल डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। इस फोन को कंपनी ने चार अलग अलग कलर्स में लॉन्च किया है। इस फोन को आप Cherry Red, Blue, Gold और Grey कलर में खरीद सकते हैं। फोन में 6.7-इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है।
वहीं, Vivo T5e में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है, इसके अलावा इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलती है। इस फोन को आप Aero Blue और Shadow Grey जैसे दो कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। यह फोन ऑनलाइन बाजार में खरीदने के लिए मिलता है। Vivo T5e में कंपनी ने IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन को जगह दी है।
Karbonn Rebel Pro में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 2GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अगर आपको जरूरत लगती है तो आप स्टॉरिज को बढ़ा भी सकते हैं, इसके लिए आप microSD कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर को देखा जाए तो फोन को कंपनी ने Android 16 पर लॉन्च किया है।
इतना भी नहीं, अगर Vivo T5e को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी ने Unisoc T7225 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। फोन में 4GB RAM के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 4GB वर्चुअल RAM और microSD कार्ड से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन भी आपको इस फोन के साथ मिल रहा है। Vivo का यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
एक जरूरी बात यह भी है कि दोनों स्मार्टफोन 4G नेटवर्क सपोर्ट करते हैं, 5G नहीं। इसलिए 5G फोन तलाश करने वाले ग्राहकों को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।
Karbonn Rebel Pro में 64MP का ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा मिलता है, कंपनी ने इस कैमरा में AI फीचर्स और अलग-अलग फोटोग्राफी मोड्स को जगह दी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अब Vivo T5e को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 8MP का सिंगल कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है। कैमरा के मामले में यहाँ Karbonn का फोन साफ विजेता दिखाई दे रहा है।
बैटरी क्षमता को देखा जाए तो Karbonn Rebel Pro में कंपनी ने एक 6000mAh की बैटरी को जगह दी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इस फोन में चार्जिंग के लिए USB Type C Port को भी जगह दी है। Vivo T5e में कंपनी की ओर से एक 5500mAh बैटरी को जगह दी गई है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज होने पर 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है। इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
कीमत को देखा जाए तो Karbonn Rebel Pro को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, लेकिन फोन का शुरुआती सेल प्राइस 12,499 रुपये है। इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ग्राहकों को अलग से दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन को आप मात्र 11,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। फोन की सेल 4 नवंबर 2026 को Amazon पर होने वाली है। दूसरी तरफ, Vivo T5e का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह फोन Vivo के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y32 5G Vs Vivo Y31t 5G: बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना