Amazing BSNL Plan: इससे सस्ता कुछ नहीं! 50 रुपये से भी कम में best offer, ये प्लान आपको कर देगा दिल से Happy
BSNL के पास एक Popular और Affordable Plan है।
BSNL के इस प्लान की कीमत 50 रुपये से भी कम है।
BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडीटी मिलती है।
BSNL यानि Bharat Sanchar Nigam Limited (बीएसएनएल, भारत संचार निगम लिमिटेड) की ओर से ग्राहकों को बहुत से सस्ते Prepaid Recharge Plan offer किए जाते हैं। हालांकि देश में BSNL के पास 4G सेवा हर जगह नहीं है, इसी कारण इस समय तक भी BSNL कहीं न कहीं पीछे रह जाता है और Reliance Jio के अलावा Airtel इससे आगे निकल जाते हैं।
हालांकि माना जा रहा है कि देश के कई हिस्सों में 4G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा बात न करते हुए आइए जानते है कि आखिर BSNL के इस सस्ते प्लान में क्या मिलता है।
BSNL का मात्र 48 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान (BSNL Rs 48 Plan full details)
अगर हम BSNL के सबसे सस्ते और सबसे बेहतरीन Recharge Plan की बात करें तो इस श्रेणी में BSNL की ओर से STV_48 को पेश किया जाता है। इसका मतलब है कि इस प्लान की कीमत मात्र 48 रुपये है। आप इस प्लान को अपने BSNL SIM को Active रखने के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि इस प्लान में 30 दिन की वैलिडीटी मिलती है।
48 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 10 रुपये अकाउंट यूसेज के लिए मिलता है, इसके अलावा इस प्लान में 20 पैसे/मिनट की दर से कॉल मिलते हैं। अब आप समझ गए होंगे कि इस प्लान का अच्छा इस्तेमाल उस समय हो सकता है जब आप अपने सेकन्डेरी सिम को मात्र 30 दिन के लिए Active रखना चाहते हैं। ऐसे ही आप इस SIM को लंबे समय तक बहुत ही कम कीमत में चालू रख सकते हैं।
BSNL के अन्य बेहद ही सस्ते रिचार्ज प्लान (BSNL other cheapest recharge plans)
इस प्लान के बारे में तो आप जान ही चुके हैं। हालांकि कंपनी के पास अन्य कई रिचार्ज प्लांस हैं जो आपको बेहद ही सस्ते मिल जाते हैं। जैसे 87 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान इस प्लान में 14 दिन की वैलिडीटी के सात अनलिमिटेड कॉलिंग और 1Gb डेटा का लाभ मिलता है।
इतना ही नहीं 97 रुपये का BSNL Plan इस प्लान में ग्राहकों को 2GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडीटी मात्र 15 दिन की है। इसके अलावा 99 रुपये का प्लान इस प्लान की वैलिडीटी 18 दिन की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है।
BSNL 4G SIM Upgrade full Details
हम जानते है कि जल्द ही BSNL की ओर से देश में 4G सेवा को पेश किया जाने वाला है, ऐसे में कंपनी सभी को 4G SIM में अपग्रेड करने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे में BSNL की ओर से ग्राहकों को 4GB डेटा फ्री में ऑफर किया जा रहा है।
यह डेटा ग्राहकों को 3 महीने की वैलिडीटी के लिए दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप अपने 2G/3G SIM को 4G SIM में अपग्रेड करते हैं तो आपको 4GB Extra Data Free में ऑफर किया जाने वाला है।