Amazon GIF Sale 2023 का आखिरी दिन, Premium Tablets पर फिर नहीं मिलेंगी ऐसी जबरदस्त डील्स, देखें Offer
Amazon की फेस्टिव सेल को शुरू हुए एक महिना हो चुका है और आज यह सेल खत्म होने जा रही है।
Apple 2022 iPad Air with M1 Chip अमेज़न पर 59,900 रुपए के बजाए 50,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Lenovo Tab M10 अमेज़न सेल के आखिरी दिन में आधी कीमत में यानि केवल 16,999 रुपए में लिस्टेड है।

Amazon की फेस्टिव सेल को शुरू हुए एक महिना हो चुका है और आज यह सेल खत्म होने जा रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म हर प्रोडक्ट पर कई डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप एक प्रीमियम टैबलेट की तलाश कर रहे हैं तो और कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सेल के आखिरी दिन में ये रहीं आपके लिए बेस्ट टैबलेट्स पर टॉप डील्स...
Apple 2022 iPad Air with M1 Chip (यहाँ से खरीदें)
एप्पल का यह दमदार टैबलेट अमेज़न पर 59,900 रुपए के बजाए 50,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह 10.9-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें ट्रू टोन, P3 वाइड कलर और एंटी-रिलेक्टिव कोटिंग मिलती है। यह डिवाइस बढ़िया कैमरों और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शंस से लैस है।
Redmi Pad (यहाँ से खरीदें)
मीडियाटेक हीलिओ G99 प्रोसेसर एक साथ आने वाला Redmi Pad अभी अमेज़न सेल में 50% के तगड़े डिस्काउंट के बाद 28,999 रुपए के बजाए 14,498 रुपए में मिल रहा है। इस टैब में 10.61-इंच 2K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में क्वाड-स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy Tab S8 (यहाँ से खरीदें)
Galaxy Tab S8 को अमेज़न से 66,999 रुपए के बजाए 50,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 11-इंच WQXGA डिस्प्ले दी गई है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह टैब स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट से लैस है और इसमें 8000mAh की बैटरी लगी हुई है। ऑप्टिक्स के लिए इसमें 13MP + 6MP ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। वहीं सेल्फी लेने के लिए फ्रन्ट पर 12MP कैमरा सेंसर दिया है।
Lenovo Tab M10 (यहाँ से खरीदें)
Lenovo Tab M10 अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के आखिरी दिन में 34,000 रुपए के बजाए आधी कीमत में यानि केवल 16,999 रुपए में लिस्टेड है। यह डिवाइस 10.61-इंच 2K डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर चलता है। टैब में 13MP प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रन्ट कैमरा शामिल है।
Honor Pad X9 (यहाँ से खरीदें)
Honor का यह टैब अमेज़न पर 25,999 रुपए की जगह 16,999 रुपए में उपलब्ध है। यह टैबलेट 11.5-इंच 2K डिस्प्ले औरर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर मिलता है और यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित Magic UI 7.1 इंटरफ़ेस पर काम करता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

