BSNL का 600GB डेटा वाला गजब प्लान, चेक करें प्राइस और वैलिडीटी, बेनेफिट ऐसे के जियो-एयरटेल को भी हो जाए टेंशन

HIGHLIGHTS

BSNL के पास एक 12 महीने की वैलिडीटी और 600GB डेटा के साथ आने वाला रिचार्ज प्लान है।

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 2000 रुपये के अंदर है।

आइए जानते है कि बीएसएनएल के इस प्लान के साथ आपको क्या क्या बेनेफिट मिलते हैं।

BSNL का 600GB डेटा वाला गजब प्लान, चेक करें प्राइस और वैलिडीटी, बेनेफिट ऐसे के जियो-एयरटेल को भी हो जाए टेंशन

अगर आप एक सालाना रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि बीएसएनएल के पास एक ऐसा दमदार रिचार्ज प्लान है जो खड़े खड़े रिलायंस जियो के साथ साथ एयरटेल और Vodafone Idea को भी कड़ी टक्कर दे सकता है। इस रिचार्ज प्लान में आपको बीएसएनएल की ओर से क्या ऑफर किया आज रहा है आइए जानते हैं। हालांकि, इसके पहले आपको बता देते है कि बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको 600GB डेटा और 12 महीने की वैलिडीटी मिलती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बीएसएनएल के इस प्लान में क्या मिलता है?

बीएसएनएल के इस प्लान की बात करें तो यह प्लान 12 महीने की वैलिडीटी के साथ आता है, इसका मतलब है कि इसमें आपको एक साल की वैलिडीटी मिलती है, इसका मतलब है कि अगर आप अभी इस रिचार्ज प्लान को लेते हैं तो यह मार्च 2026 तक आसानी से काम करने वाला है, आपको इस बीच में किसी भी रिचार्ज प्लान की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को Unlimited Calling का लाभ भी मिलता है। इस प्लान में आपको लोकल से लेकर STD और रोमिंग कॉलिंग भी फ्री में मिलती है।

यह भी पढ़ें: इंतज़ार खत्म! 27 फरवरी को खुलेंगे ‘Nirala Baba’ के Aashram के द्वार, Trailer में दिखा Bobby Deol का रोद्र रूप, ये 5 वेब सीरीज देखकर भी करने लगेंगे ‘जपनाम’

इसके साथ साथ इस प्लान में आपको बीएसएनएल की ओर से 600GB कुल डेटा का लाभ दिया जा रहा है, इस प्लान के साथ डेटा पर किसी भी तरह की कोई डेली लिमिट नहीं है। अगर आप चाहे तो पहले ही दिन के प्लान में मिलने वाले डेटा को खत्म कर सकते हैं, और इसके अलावा अगर आप चाहे तो आप इस रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहे डेटा का लाभ एक साल तक भी ले सकते हैं। बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 100 SMS भी डेली मिलते हैं, इसका मतलब है कि अगर आप डेटा को खत्म कर लेते हैं तो आप SMS के साथ इस प्लान में अपनों के साथ जुड़े रह सकते हैं, इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ तो मिलता ही है।

बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान के लिए क्लिक करें!

किस प्राइस में मिलता है बीएसएनएल का ये प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1999 रुपये है। आप इस रिचार्ज प्लान को इस प्राइस में एक साल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको यह सब जो बेनेफिट मिल रहे हैं यह किसी भी अन्य कंपनी के प्लान को टक्कर देने के लिए काफी हैं। असल में, बीएसएनएल के इस प्लान की टक्कर Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के प्लांस से सीधे तौर पर हो रही है। अगर आप तुलना करते हैं तो आप देखते हैं कि बीएसएनएल के प्लान में ही आपको ज्यादा बेनेफिट मिलते हैं।

दिन का कितना खर्च आता है बीएसएनएल के इस प्लान में?

अगर इस प्लान में दिन के खर्च को देखते हैं तो जाहिर तौर पर साफ हो जाता है कि इस प्लान में दिन का खर्च केवल और केवल 5 रुपये के आसपास है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको 5 रुपये के प्राइस में ढेर सारा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS के साथ साथ लंबे समय तक टेंशन से मुक्ति मिलती है। बीएसएनएल का यह प्लान अपने आप में एक दमदार रिचार्ज प्लान है।

यह भी पढ़ें: Aashram Season 3 Part 2 अगले हफ्ते हो रहा रिलीज, उतनी ही दमदार हैं ये 5 खून-खराबे वाली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, टाइम निकालकर आज ही देख डालिए

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo