जहां एक तरफ रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देशभर में 5G सेवाओं को बढ़ाते ही जा रहे हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अब तक 5G लॉन्च नहीं किया है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बीएसएनएल तकनीकी रेस से बाहर हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने जानबूझकर 5G की जल्दबाज़ी से दूरी बनाई है और एक धीमी लेकिन व्यावहारिक रणनीति अपनाई है, जो देश के बड़े हिस्से की वास्तविक जरूरतों पर आधारित है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
4G पर है BSNL का पूरा फोकस
फिलहाल बीएसएनएल का पूरा फोकस अपने 4G नेटवर्क को मजबूत करने पर है। कंपनी देशभर में 97,000 से ज्यादा लोकेशन्स पर 4G सेवाएं रोलआउट कर चुकी है और इसे और विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है। आज भी भारत के ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में स्टेबल 4G कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बीएसएनएल इसी गैप को भरने की कोशिश कर रही है, जहां निजी कंपनियों की पहुंच अभी भी सीमित है।
बीएसएनएल के सस्ते 4G रिचार्ज प्लान ऐसे समय में यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं, जब निजी टेलीकॉम कंपनियां लगातार टैरिफ बढ़ा रही हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि कॉलिंग, मैसेजिंग, डिजिटल पेमेंट और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए भरोसेमंद 4G नेटवर्क आज भी ज्यादातर भारतीय यूजर्स के लिए पूरी तरह पर्याप्त हैं।
क्या है बीएसएनएल का मास्टर प्लान
हालांकि बीएसएनएल ने 5G को पूरी तरह नकारा नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ऑपरेशनल एक्सपेंडिचर मॉडल पर आधारित स्टैंडअलोन 5G लॉन्च की तैयारी कर रही है। बीएसएनएल का स्वदेशी 4G नेटवर्क, जिसे तेजस नेटवर्क्स के उपकरणों से तैयार किया गया है, पूरी तरह 5G-ready है और सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे 5G में बदला जा सकता है। इससे कंपनी पहले नॉन-स्टैंडअलोन और बाद में फुल स्टैंडअलोन 5G सेवाएं शुरू कर सकेगी।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile