1GB सिर्फ 1 रुपये में! BSNL का 400GB वाला सुपर सस्ता प्लान, बेनेफिट देख उड़ जाएंगे होश
BSNL जल्द ही अपने 5G Network को लॉन्च करने वाला है।
BSNL की ओर से 5G नेटवर्क को क्या नाम दिया जाने वाला है, इसका खुलासा भी कुछ समय पहले कर दिया था।
अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन फ्लैश सेल लेकर आई है।
इस ऑफर के तहत आपको 400GB डेटा दिया जा रहा है।
BSNL इंडिया में अपनी 5G सेवा को लॉन्च करने वाला है। इस 5G नेटवर्क को इंडिया में बीएसएनएल की ओर से Quantum 5G Banner के अंतर्गत लॉन्च किया जाने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कंपनी ने 90,000 टावर भी इस नेटवर्क के लिए सेटअप कर दिए हैं।
इस माइलस्टोन को सेलेब्रेट करने के लिए कंपनी ने एक लिमिटेड टाइम फ्लैश सेल अपने सभी यूजर्स के लिए शुरू की है। इस सेल में आपको 400GB हाई-स्पीड 4G डेटा मात्र 400 रुपये के प्राइस में मिलता है। इसका मतलब है कि आपको मात्र एक रुपये में 1GB डेटा कंपनी की ओर से दिया जा रहा है।
BSNL की फ्लैश सेल की फुल डिटेल्स
सभी बीएसएनएल ग्राहक 400 रुपये के डेटा रिचार्ज प्लान को 28 जून, 2025 से खरीद सकते हैं। इस डेटा रिचार्ज प्लान की वैलिडीटी 40 दिन की है। इस रिचार्ज प्लान में आने वाले डेटा को आप 10GB प्रति दिन के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान को अनलिमिटेड प्रोटोकॉल आधार पर दिया जा रहा है। हालांकि, अगर आप 400GB डेटा की पूरी खपत कर लेते हैं तो इंटरनेट की स्पीड घटकर मात्र 40Kbps रह जाती है। इस प्लान में आपको कॉलिंग और SMS के बेनेफिट नहीं मिलते हैं।
यह सभी BSNL 5G सेवा को प्रमोट करने के लिए किया जा रहा है, अभी आधिकारिक तौर पर BSNL की 5G सेवा लॉन्च नहीं हुई है। हालांकि, उसके प्रोमोशन के लिए यह सब ऑफर कंपनी दे रही है। बीएसएनएल की 5G सेवा को Quantum 5G FWA के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, कुछ जगह इस सेवा को शुरू भी कर दिया गया है।
इस सेवा के साथ आपको बिना सिम कार्ड के ही हाई स्पीड इंटरनेट मिलने वाला है। इस सेवा को इस समय लखनऊ, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, पटना, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, और चंडीगढ़ में शुरू की गई है।