Vodafone Idea का ताबड़तोड़ प्लान.. एक साथ चलेंगे 2 SIM, मिलेगा OTT और अनलिमिटेड डेटा

HIGHLIGHTS

Vi के पास एक ताबड़तोड़ रिचार्ज प्लान है।

Vodafone Idea के इस प्लान के साथ आपको 2 SIM एक साथ चलाने का मौका मिलेगा।

Vi के रिचार्ज प्लान में OTT के अलावा अनलिमिटेड डेटा का लाभ भी मिलेगा।

Vodafone Idea का ताबड़तोड़ प्लान.. एक साथ चलेंगे 2 SIM, मिलेगा OTT और अनलिमिटेड डेटा

Vi के पास एक ऐसा दमदार रिचार्ज प्लान है। इसे कंपनी ने एक Family Postpaid Plan के तौर पर पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 2 SIM एक साथ चलाने का मौका मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आप अपने एक ही फोन में 2 नंबर एक ही बिल के साथ चला सकेंगे। हालांकि, आप इस प्लान के साथ अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ अपने एक नंबर को भी चला सकते हैं। Vi का यह प्लान इतना शानदार है कि इसमें दोनों ही ग्राहकों को कॉलिंग-मैसेज और मनोरंजन का डॉज मिलने वाला है। हालांकि, जैसे अन्य कंपनियों के प्लान के साथ होता है, इस प्लान में भी प्राइमेरी यूजर को ज्यादा डेटा मिलता है, लेकिन सेकन्डेरी यूजर को कुछ कम डेटा बेनेफिट मिलने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पहले सिम वाले यूजर को क्या मिलने वाला है?

आइए जानते है कि Vi के इस प्लान के साथ Primary User को किस तरह के फायदे मिलने वले हैं। सबसे पहले बता देते हैं कि इस प्लान में 70GB डेटा का लाभ इस यूजर को मिलने वाला है। इसके अलावा इस प्लान में 12 बजे रात से 6 बजे सुबह तक आपको अनलिमिटेड नाइट डेटा का लाभ भी मिलने वाला है। इसके साथ साथ अगर आप इस प्लान को इस्तेमाल करने वाले हैं तो इसमें आपको 200GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलने वाली है। इसके अलावा अगर आप Vi के 5G नेटवर्क वाले इलाके में रहते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ भी मिलने वाला है। Vi अपने इस प्लान में ग्राहकों को हर महीने 3000 SMS का लाभ भी दे रहा है। इतना ही नहीं, Vodafone Idea के इस प्लान में कंपनी Vi Games के एक्सेस का लाभ भी ले सकते हैं।

दूसरे सिम वाले यूजर को कंपनी क्या बेनेफिट दे रही

पहले यूजर को मिलने wआले फ़ायदों के बारे में आपको जानकारी मिल चुकी है। आइए अब जानें कि दूसरे यूजर को इस प्लान में क्या मिल सकता है। असल में, जैसा कि हम जानते हैं कि इस प्लान में 2 SIM Card को चलाया जा सकता है। पहले यूजर को जहां इस प्लान में 70GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है, वहीं दूसरे यूजर को प्लान में 40GB डेटा का लाभ ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, इस यूजर को भी कंपनी 3000SMS का लाभ अलग से नहीं देने वाली है, लेकिन पहले सिम पर मिलने वाले ये मैसेज आपको दूसरे सिम पर भी मिलने वाले हैं। इसका मतलब है कि इन्हें दोनों ही यूजर्स मिल बांट कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनेफिट

इस प्लान में 2 SIM तो चलने वाले हैं ही, इसके साथ साथ अगर आप किसी अन्य मेम्बर को भी ऐड करना चाहते हैं तो आपको 299 रुपये के आसपास का खर्च इस नए सिम के लिए करना पड़ सकता है। इस प्लान में यूजर्स लगभग लगभग 7 कनेक्शन जोड़ सकते हैं। हालांकि, इन सभी के लिए आपको अलग से पैसे अदा करने होंगे।

कैटेगरीफायदा
प्लान टाइपफैमिली पोस्टपेड प्लान जिसमें एक साथ 2 SIM चलाने की सुविधा
प्राइमरी यूजर डेटा70GB डेटा + अनलिमिटेड 5G डेटा
सेकेंडरी यूजर डेटा40GB डेटा
नाइट डेटारात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा
डेटा रोलओवर200GB तक डेटा सेव करके आगे इस्तेमाल कर सकते हैं
कॉलिंगदोनों यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS3000 SMS जिन्हें दोनों यूजर शेयर कर सकते हैं
एक्स्ट्रा डेटा10GB अतिरिक्त डेटा फैमिली के साथ शेयर करने के लिए
मल्टीपल कनेक्शनकुल 7 SIM तक जोड़ सकते हैं (अतिरिक्त शुल्क पर)
OTT बेनेफिट2 OTT चुनने का विकल्प ZEE5 JioHotstar SonyLIV में से
प्रीमियम एक्स्ट्राAmazon Prime का एक्सेस
सिक्योरिटी1 साल के लिए Norton Mobile Security
एंटरटेनमेंटVi Movies और TV का एक्सेस
अतिरिक्त लाभVi Games का एक्सेस
कीमत751 रुपये प्रति महीना (GST अलग से)

OTT के अलावा अन्य बेनेफिट

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस प्लान में कई एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिलते हैं। प्लान में 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है, जिसे Family के साथ भी शेयर किया जा सकता है। प्लान में 2 बेनेफिट चुनने का ऑप्शन भी मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आप:

Vi Movies & TV (3 महीने) का एक्सेस

  • इसमें आप ZEE5 का चुनाव कर सकते हैं।
  • आप JioHotstar का चुनाव भी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप SonyLIV का भी चुनाव कर सकते हैं।

कुलमिलाकर आप 2 OTT बेनेफिट चुन सकते हैं। आप सभी का चुनाव नहीं कर सकते हैं। इसमें से केवल दो ही बेनेफिट आपको प्लान के साथ मिलने वाले हैं। अब आप अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में:

  • Amazon Prime का एक्सेस
  • Norton Mobile Security का 1 साल का एक्सेस भी मिलता है

क्या है प्लान की कीमत

अब जब आप Vi के इस रिचार्ज प्लान के बेनेफिट आदि देख चुके हैं तो आइए अब जानते हैं कि आखिर इस प्लान को आप किस कीमत में खरीद सकते हैं। इस प्लान को खरीदने के लिए आप Vi की आधिकारिक वेबसाईट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप कंपनी के कस्टमर केयर पर जाकर भी इस प्लान के लिए मांग कर सकते हैं। इस प्लान की कीमत 751 रुपये है, यह एक महीने का बिल है और GST आपको इसपर अलग से देना होगा। अगर आपको लगता है कि यह सभी बेनेफिट आपके लिए सही हैं तो आपको इस प्लान के साथ अपना अगला रिचार्ज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Redmi के 6300mAh की बैटरी वाले सस्ते फोन की सेल शुरू..धाकड़ ऑफर के बाद मिल रहा कौड़ी के भाव!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo