Jio VS Airtel: एक जैसी कीमत फिर भी इस प्लान में मिलता है 14GB एक्स्ट्रा डेटा, देखें क्यूँ खास है ये रिचार्ज प्लान
Reliance Jio के पास 299 रुपये की कीमत वाला प्लान है जो 28 दिन की वैलिडीटी क साथ आता है।
Airtel के पास भी एक ऐसा ही प्लान है जो 299 रुपये की कीमत में आता है, इस प्लान में भी 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है।
Reliance Jio और Airtel के इन दोनों ही एक जैसी कीमत वाले प्लांस में 14GB डेटा का फर्क है। आइए जानते हैं आपके लिए बेस्ट प्लान।
Reliance Jio और Airtel के पास ऐसे तो बहुत से रिचार्ज प्लांस अलग अलग कीमत में आते हैं। इन प्लांस में अलग अलग डेटा बेनेफिट के साथ अलग अलग सेवाओं का लाभ मिलता है। हालांकि दोनों ही कंपनियों के साथ पास कुछ ऐसे भी प्लांस हैं जो लगभग लगभग एक जैसे बेनेफिट्स के साथ आते हैं।
ऐसा ही एक प्लान 299 रुपये की कीमत में आता है। ये प्लान Reliance Jio और Airtel दोनों के ही पास है। हालांकि इसके बाद भी दोनों ही कंपनियां इस प्लान में अलग अलग बेनेफिट प्रदान करती है। आइए जानते है कि आखिर इन प्लांस में आपको क्या क्या मिलता है।
Reliance Jio का 299 रुपये की कीमत वाला प्लान
Reliance Jio का 299 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान 28 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है। इतना ही नहीं, इस प्लान में ग्राहकों को 56GB कुल डेटा मिलता है। यानि प्लान में डेली 2GB डेटा लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है।
इसके अलावा प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता है। इसके अलावा इस प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं। अभी कुछ महीने पहले जब Reliance Jio ने अपने 7 साल पूरे कर लिए थे तो इस प्लान के साथ कंपनी 7GB एक्स्ट्रा फ्री डेटा भी दे रही थी। हालांकि इस समय jio.com पर यह डेटा उपलब्ध नहीं है।
इसके अलावा Jio के इस प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी एक्सेस मिलता है। यहाँ आपको बता देते है कि इस प्लान के साथ JioCinema Premium का एक्सेस आपको इस प्लान के साथ नहीं मिलता है। डेटा की लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड भी कम हो जाने वाली है। यह घटकर 64Kbps ही रह जाती है।
Airtel का 299 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान
Airtel के पास भी एक 299 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 1.5GB डेली डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है, फिर चाहे यह लोकल, STD या रोमिंग ही क्यूँ न हो। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडीटी भी 28 दिन की है। प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं।
यह प्लान भी ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा का एक्सेस देता है। इस प्लान में भी अगर आप इंटरनेट डेटा की लिमिट को पूरा कर लेते हैं तो आपको बता देते है कि स्पीड घटकर 64Kbps ही रह जाने वाली है।
इस प्लान में 100 SMS की लिमिट भी खत्म होने पर Re 1 लोकल और 1.5 प्रति SMS STD के लिए देने होंगे। प्लान में Free Hellotunes का एक्सेस मिलता है, इसके अलावा इस प्लान में Apollo 24|7 Circle का एक्सेस भी मिलता है।
किस प्लान में मिलता है ज्यादा डेटा!
Jio के प्लान में जहां 56GB डेटा मिलता है, वहीं एयरटेल के प्लान में कुल 42GB डेटा मिलता है, इसका मतलब है कि Reliance Jio के प्लान में ग्राहकों को 14GB ज्यादा डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इसका सीधा सा यह भी मतलब है कि Reliance Jio के प्लान में 299 रुपये में ग्राहकों को 14GB ज्यादा डेटा मिलता है।