Digit.in

Amazon Sale में 55-इंच स्मार्ट TVs पर 70% तक की छूट! सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें | Tech News

Highlights

Samsung 55-inch 4K Ultra HD Smart QLED अमेज़न पर बैंक ऑफर समेत 59,499 रुपए की कीमत में उपलब्ध है।

LG 55-inch 4K Ultra HD Smart LED TV को आप 42,490 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में खरीद सकते हैं।

अमेज़न TCL 55-inch 4K Ultra HD Smart QLED को बैंक डिस्काउंट समेत 34,490 रुपए में सेल कर रहा है।

Amazon Sale में 55-इंच स्मार्ट TVs पर 70% तक की छूट! सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें | Tech News

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और यह अपने साथ सेल सीजन भी लेकर आया है। Amazon पर इस समय ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 सेल चल रही है जो सबसे बड़ी सालाना सेल्स में से एक है। इस सेल के दौरान ई-कॉमर्स कंपनी हर रेंज के प्रोडक्ट्स पर रोमांचक डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। अगर आप आकर्षक कीमत में एक बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको अमेज़न सेल में उपलब्ध कुछ 55-इंच टीवी डील्स बताते हैं।

Samsung 55-inch 4K Ultra HD Smart QLED (यहाँ से खरीदें)

सैमसंग का यह टीवी 55-इंच QLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 4K रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इस टीवी की डिस्प्ले 50Hz रिफ्रेश रेट और एक बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट, वाईफ़ाई और ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी आपको 20-वॉट तक का साउन्ड आउटपुट देता है। यह अमेज़न पर बैंक ऑफर समेत 59,499 रुपए की कीमत में उपलब्ध है। 

Sony Bravia 55-inch 4K Ultra HD Smart LED (यहाँ से खरीदें)

इस सोनी टीवी की 55-इंच LED डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें तीन HDMI पोर्ट और USB पोर्ट दिए गए हैं। यह डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले स्पीकर्स के साथ आता है जो 20W आउटपुट देते हैं। यह डिवाइस X1 4K प्रोसेसर से लैस है। अमेज़न इस स्मार्ट टीवी को 59,990 रुपए में सेल कर रहा है और इसके अलावा आप 1500 रुपए के बैंक डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं।  

LG 55-inch 4K Ultra HD Smart LED TV (यहाँ से खरीदें)

LG का यह 55-इंच LED टीवी 4K रिज़ॉल्यूशन के अलावा 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें तीन HDMI पोर्ट, एक USB पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट, एक ऑप्टिकल पोर्ट, ब्लूटूथ और वाईफ़ाई भी मिलता है। इसके अलावा इसका स्पीकर भी 20-वॉट साउन्ड आउटपुट ऑफर करता है। इस टीवी को आप 42,490 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में खरीद सकते हैं। इस कीमत में 1500 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है। 

Samsung 55-inch Crystal Smart LED TV (यहाँ से खरीदें)

सैमसंग का यह क्रिस्टल स्मार्ट टीवी 4K डिस्प्ले के साथ 50Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल ऑफर करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB, वाईफ़ाई और ब्लूटूथ सपोर्ट मिल रहा है। यह टीवी 20-वॉट तक ऑडियो आउटपुट देता है। यह स्मार्ट टीवी अमेज़न पर बैंक ऑफर समेत 42,990 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। 

TCL 55-inch 4K Ultra HD Smart QLED (यहाँ से खरीदें)

TLC के इस अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी में 4K डिस्प्ले मिलती है जो 60Hz रिफ्रेश रेट डॉल्बी विजन, HDR10+ और 178-डिग्री व्यू एंगल को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह टीवी तीन HDMI पोर्ट, एक USB पोर्ट और एक हेडफोन जैक के साथ आता है। साउन्ड की बात करें तो यह 56-वॉट ऑडियो आउटपुट देता है। अमेज़न इस टीवी को बैंक डिस्काउंट समेत 34,490 रुपए में सेल कर रहा है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles