Digit.in

Airtel Prepaid Plans: हर रोज़ पाएं 1GB सुपरफास्ट इंटरनेट, कीमत सबके बजट में

Highlights

Airtel कुछ ऐसे प्रीपेड प्लांस ऑफर करता है जो 1GB डेली डेटा के साथ आते हैं।

भारती एयरटेल सर्विस वैलिडीटी के साथ ऐसे तीन प्लांस ऑफर करता है।

ध्यान दें कि 209 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर नहीं करता।

Airtel Prepaid Plans: हर रोज़ पाएं 1GB सुपरफास्ट इंटरनेट, कीमत सबके बजट में

भारत का दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर Bharti Airtel कुछ ऐसे प्रीपेड प्लांस ऑफर करता है जो 1GB डेली डेटा के साथ आते हैं। ये प्लांस उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जिन्हें कम से कम डेटा की जरूरत पड़ती है और रोज़ाना 1GB डेटा काफी है। हालांकि, कंपनी के पास ऐसे प्लांस भी मौजूद हैं जो लम्प-सम FUP डेटा के साथ आते हैं लेकिन शायद वे हर किसी के लिए सही न हों। जहां एक ओर ज्यादातर लोग ऐसे प्लांस की तरफ जाना पसंद करते हैं जो कम से कम 1.5GB डेली डेटा के साथ आते हैं, तो वहीं कुछ लोग 1GB डेली डेटा चाहते हैं। आज हम आपके लिए उन्हीं 1GB डेली डेटा प्लांस को लिस्ट कर रहे हैं।

Airtel 1GB Daily Data Plans

भारती एयरटेल सर्विस वैलिडीटी के साथ ऐसे तीन प्लांस ऑफर करता है जो 1GB डेली डेटा ऑफर करते हैं। इन प्लांस की कीमत 209 रुपए, 239 रुपए और 265 रुपए है। इन तीनों ही प्लांस की कीमत 300 रुपए के अंदर है, यानि ये कम समय की वैधता के साथ आते हैं। आइए इनके बेनेफिट्स जानते हैं।

Airtel Rs 209 Plan

एयरटेल की ओर से 209 रुपए वाला प्लान 21 दिनों की सर्विस वैलिडीटी के साथ आता है। यह प्लान 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर करता है। इसके अतिरिक्त बेनेफिट्स फ्री हैलोट्यून्स और विंक म्यूज़िक है।

Airtel Rs 239 Plan

दूसरी ओर 239 रुपए वाला प्लान 24 दिनों के लिए 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS के साथ आता है। यह अनलिमिटेड 5G डेटा, हैलोट्यून्स और विंक म्यूज़िक का एक्सेस भी ऑफर करता है।

Airtel Rs 265 Plan

आखिर में 265 रुपए के प्लान 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही यह अनलिमिटेड 5G डेटा, हैलोट्यून्स और विंक म्यूज़िक का एक्सेस भी देता है। ये सभी बेनेफिट्स 28 दिनों की सर्विस वैलिडीटी के लिए मिलते हैं।

ध्यान दें कि 209 रुपए वाला प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर नहीं करता। अगर आप 28 दिनों वाला प्लान चाहते हैं तो आपको 265 रुपए वाले प्लान के साथ जाना चाहिए। यह अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है और यह ऐसी स्थिति में आपकी मदद कर सकता है जब आपको अतिरिक्त डेटा की जरूरत हो और आपके पास एक 5G फोन हो (लेकिन उसके लिए आपका एयरटेल के 5G कवरेज क्षेत्र में होना आवश्यक है)।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles