Airtel का यूजर्स को बड़ा तोहफा, इस रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा पहले से ज्यादा डेटा, देखें बदलाव
एयरटेल यूजर्स (Airtel users) के लिए बड़ा तोहफा
हर रोज़ Airtel के इस recharge के साथ मिलेगा 500MB डाटा
जानें कैसे पा सकते हैं एयरटेल यूजर्स हर रोज़ फ्री इंटरनेट
अगर आप भी हर रोज़ खत्म होने वाले डेली डाटा (daily data) से परेशान हैं तो इंटरनेट यूजर्स (internet users) की इस समस्या का एक समाधान है। क्योंकि, कम डाटा होने पर अक्सर लोगों को अलग से डाटा पैक (data pack) लेना पड़ता है या फिर बहुत ही सोच समझकर एक-एक MB खर्च करनी पड़ती है। हालांकि, अब ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। एयरटेल (Airtel) हर रोज़ अतिरिक्त डाटा (additional data) दे रही है जिससे आप अपने ज़रूरी काम पूरे कर सकते हैं। चलिए बताते हैं इस फ्री डाटा (free data) को पाने के लिए आपको क्या करना होगा।
यह भी पढ़ें: मात्र 117 रुपये की मामूली कीमत में घर ले जाएँ ये Jio Wi-Fi Router, इससे तगड़ा ऑफर शायद ही मिलेगा
दरअसल, एयरटेल (Airtel) एक इनोवेटिव रिचार्ज पैकेज (recharge pack) लेकर आई है। कंपनी ने अब 249 रुपये के रिचार्ज प्लान (recharge plan) के साथ 500MB फ्री डेली डाटा (500MB free data) देना शुरू कर दिया है। ग्राहकों को रोजाना फ्री डाटा रिडीम करना होगा। एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए यूजर्स रोजाना 500 एमबी डाटा (500MB free data daily) रिडीम कर सकते हैं। यह ध्यान रखना होगा कि यह विशेष ऑफ़र केवल इस स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज प्लान के लिए मान्य है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कोई नया प्लान नहीं है, बल्कि एयरटेल ने मौजूदा प्लान में नए फायदे जोड़े हैं।
क्या हैं 249 रुपये के रिचार्ज प्लान के मौजूदा लाभ
एयरटेल (Airtel) ने उन सभी लाभों को वैसा ही रखा है जो 249 रुपये वाले प्लान में पहले मिलते थे और कंपनी ने अब इसमें 500MB फ्री एडिशनल डाटा (additional data) भी जोड़ा दिया है। पहले इस प्लान में हर रोज़ 1.5GB डाटा मिलता था और अब कंपनी ने इसकी डेली डाटा की लिमिट को बढ़ाकर 2GB कर दिया है। प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (unlimited voice calling), डेली 100 एसएमएस (free SMS) भी ऑफर (offer) करता है।
Airtel के 249 रुपये के रिचार्ज प्लान की वैधता
249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जबकि पहले इस प्लान में प्रति दिन 1.5GB डाटा दिया जाता था, जो कुल 42GB हुआ, हालांकि अब इस प्लान में 28 दिनों में कुल 56GB डाटा रोज मिलेगा।
कैसे मिलेगा 500MB अतिरिक्त डेली डाटा
- 500 एमबी एडिशनल फ्री डाटा (500MB additional data) का उपयोग करने के लिए यूजर्स को अपने एयरटेल सिम कार्ड (airtel sim card) को 249 रुपए से रिचार्ज करना होगा।
- अब आपको एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड (download airtel thanks app) करना होगा।
- इसके बाद एयरटेल थैंक्स ऐप खोलें और रिडीम फ्री 500MB डाटा ऑप्शन चुनें।
- यूजर्स को पैकेज के 28 दिनों तक हर दिन डाटा रिडीम करने की इस प्रक्रिया को दोहराना होगा।
Airtel इस प्लान में दे रहा है ये भी
अन्य लाभ की बात करें तो जिन्हें एयरटेल थैंक्स ऐप के साथ इस विशेष प्लान के साथ भुनाया जा सकता है तो इसमें एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन ट्रायल (amazon prime video mobile edition trial), 1 साल के लिए शॉ अकादमी, अपोलो 24|7 सर्कल, मुफ्त हैलो ट्यून्स सब्सक्रिप्शन, विंक म्यूजिक (wynk music) और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक शामिल है।