पति-पत्नी के लिए बेस्ट है Airtel का ये वाला प्लान, एक रिचार्ज में दोनों को मिलेंगे डेटा-कॉलिंग समेत छप्परफाड़ बेनिफिट्स

अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर हर महीने होने वाला खर्च कम करना चाहते हैं तो फैमिली पोस्टपेड प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें परिवार के कई सदस्यों के मोबाइल नंबर एक ही बिल और प्लान के तहत इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे हर व्यक्ति को अलग-अलग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। टेलीकॉम कंपनी Airtel भी अपने ग्राहकों को ऐसे कई पोस्टपेड प्लान ऑफर करती है। इन प्लान्स में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त सिम भी जोड़ी जा सकती हैं। कंपनी के फैमिली प्लान में 5 एडिशनल सिम तक लेने का विकल्प मिलता है।

पति-पत्नी के लिए Airtel का दमदार पोस्टपेड प्लान

अगर परिवार में सिर्फ दो लोग हैं और आप दोनों के मोबाइल नंबर एक ही प्लान में रखना चाहते हैं तो Airtel का 749 रुपये प्रति महीने वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान देख सकते हैं। इसमें एक प्राइमरी सिम के साथ एक एड-ऑन सिम मिलती है। इस तरह दो लोग एक ही प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डेटा की बात करें तो दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

इस प्लान में कनेक्टिविटी के साथ एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज से जुड़े कई फायदे भी शामिल हैं। ग्राहकों को 6 महीने के लिए Amazon Prime Mobile सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के लिए 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज और 1 साल के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 3 महीने तक Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस दिया जाता है।

सुरक्षा और अतिरिक्त सुविधाओं के लिहाज से भी इस प्लान में कई सर्विस शामिल हैं। इनमें फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग, स्पैम प्रोटेक्शन, OTP अलर्ट्स, फ्री हेलो ट्यून्स और ब्लू रिबन बैग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। प्लान में 5G स्लाइसिंग के साथ फास्ट लेन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मौजूद है।

तीसरा सिम जोड़ना है तो चुनें 1049 रुपये का प्लान

अगर आप अपने पोस्टपेड कनेक्शन में बच्चे का नंबर भी शामिल करना चाहते हैं तो Airtel का 1049 रुपये प्रति महीने वाला फैमिली प्लान आपके काम आ सकता है। इसमें 749 रुपये वाले प्लान के सभी बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन एक अतिरिक्त एड-ऑन सिम की सुविधा भी दी जाती है।

यानी इस प्लान में कुल तीन सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ऐसे में पति-पत्नी और उनका बच्चा एक ही पोस्टपेड प्लान के तहत अपने मोबाइल नंबर चला सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि इन सिम का इस्तेमाल केवल परिवार के सदस्य ही करें। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दूसरे मेंबर के साथ भी प्लान शेयर कर सकते हैं।

खास बात यह है कि 749 रुपये और 1049 रुपये वाले दोनों प्लान में 5G स्लाइसिंग के साथ फास्ट लेन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को नेटवर्क पर बेहतर और प्राथमिकता वाली कनेक्टिविटी देने के लिए डिजाइन की गई है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile