Airtel ने इन जगहों पर पेश किया अपना तोड़ू और सुपर फास्ट 5G, क्या आपको मिला फायदा?

Airtel ने इन जगहों पर पेश किया अपना तोड़ू और सुपर फास्ट 5G, क्या आपको मिला फायदा?
HIGHLIGHTS

Airtel 5G Plus ने कवर किए आंध्र प्रदेश के 6 शहर

विशाखापत्तनम में पहले से ही लाइव है एयरटेल 5जी सुविधा

इन शहरों के कई क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क पहुँच चुका है

भारती एयरटेल ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के 6 शहरों- विजयवाड़ा, राजमुंदरी, काकीनाडा, कुरनूल, गुंटूर और तिरुपति में अपनी 5G प्लस सेवाओं के लॉन्च की घोषणा की है। एयरटेल की 5G सर्विस विशाखापत्तनम में पहले से ही लाइव हैं, जो कि एक पॉप्युलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां भारती एयरटेल ने छुट्टियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए पहले ही 5G प्लस सर्विस लॉन्च कर दी है। इस नई घोषणा के साथ, एयरटेल 5G प्लस अब आंध्र प्रदेश के 7 शहरों में उपलब्ध है। आइए देखें एयरटेल 5G प्लस नेटवर्क ने नए शहरों में लॉन्च के साथ किन क्षेत्रों को कवर किया है। 

यह भी पढ़ें: 15 हजार की छूट! आ चुका है iPhone 14 और iPhone 14 Plus को घर लाने का सुनहरा मौका

आंध्र प्रदेश में Airtel 5G Plus द्वारा कवर किए गए क्षेत्र

विजयवाड़ा में एयरटेल 5जी प्लस के क्षेत्र 

एयरटेल 5जी प्लस अब विजयवाड़ा के इन क्षेत्रों में उपलब्ध है: बेंज़ सर्कल, PVP मॉल, बस स्टैंड, NTR सर्कल, पॉवर वन मॉल और ऑटो नगर। 

airtel 5g plus in andhra pradesh

राजमुंदरी में एयरटेल 5जी प्लस के क्षेत्र

एयरटेल 5जी प्लस अब राजमुंदरी के इन क्षेत्रों में उपलब्ध है: रेलवे स्टेशन रोड, तड़ीथोता, मोरमपूडी जंक्शन, AV अप्पाराव रोड, PNT कॉलोनी और बालाजी पेटा। 

यह भी पढ़ें: Samsung Pay में किया जा रहा है सबसे बड़ा बदलाव, सुविधाओं में भी होगी बढ़ोतरी

काकीनाडा में एयरटेल 5जी प्लस के क्षेत्र

एयरटेल 5जी प्लस अब काकीनाडा के इन क्षेत्रों में उपलब्ध है: गोदारीगुंटा, प्रताप नगर, चैतन्य जूनियर कॉलेज, वकालापुडी, बैंक कॉलोनी और  सर्पवरम जंक्शन। 

कुरनूल में एयरटेल 5जी प्लस के क्षेत्र

एयरटेल 5जी प्लस अब कुरनूल के इन क्षेत्रों में उपलब्ध है: नंदयाल चेक पोस्ट, फ्लॉवर बाजार, राज विहार सर्कल, अशोक नगर और NTRY जंक्शन। 

airtel 5g plus in andhra pradesh

गुंटूर में एयरटेल 5जी प्लस के क्षेत्र

एयरटेल 5जी प्लस अब गुंटूर के इन क्षेत्रों में उपलब्ध है: नाज़ सेंटर, अरंडल पेटा, ब्रोडी पेट, लक्ष्मी पुरम, ऑटो नगर, कलेक्टर ऑफिस और बस स्टैंड रोड।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए OneUI5.1 के फीचर्स, कैमरा से लेकर बैटरी तक जानें सब कुछ…

तिरुपति में एयरटेल 5जी प्लस के क्षेत्र

एयरटेल 5जी प्लस अब तिरुपति के इन क्षेत्रों में उपलब्ध है: MR पल्ली, LIC ऑफिस, श्रीनिवास पुरम, KT रोड और उप्परापल्ली।

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo