अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि Airtel ने अपने 2,999 रुपये की कीमत में आने वाले Prepaid Recharge Plan को अपग्रेड किया था। इस प्लान को अपग्रेड करने के साथ ही कंपनी ने इस बेनेफिट भी बढ़ा दिए थे। यानि अब आपको इस प्लान में पहले के मुकाबले ज्यादा बेनेफिट कम कीमत में मिलते हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस समय 3,359 रुपये की कीमत में जो बेनेफिट आपको मिलते हैं। वह सबके सब अब आपको 2,999 रुपये की कीमत में आने वाले Airtel Plan में भी मिलते हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस समय इन दोनों प्लांस की कीमत बेशक अलग अलग है लेकिन इनमें मिलने वाले बेनेफिट एक जैसे हैं। आपको यहाँ यह भी बता देते है कि 2,999 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान में आपको Disney+ Hotstar का Subscription मिलता है।
इसके अलावा आपको बता देते है कि Airtel के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, इसके अलावा आपको डेली फ्री SMS के अलावा हाई-स्पीड इंटरनेट भी ऑफर किया जा रहा है। हालांकि जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि कंपनी ने अभी हाल ही में अपने 2,999 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान को अपग्रेड किया था। वैसा कुछ कंपनी ने अपने 3,359 रुपये की कीमत केन आने वाले प्लान के साथ नहीं किया है, यानि एक प्लान के बेनेफिट बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन एक प्लान को उन्हीं बेनेफिट के साथ पेश किया जा रहा है। अब ऐसे में अलग अलग कीमत में ये प्लांस एक जैसे बेनेफिट प्रदान करने लगे हैं।
दोनों ही प्लांस में आपको 365 दिनों की यानि एक साल की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि आपको इन प्लांस में 2GB डेली डेटा के साथ फ्री में बाकी सब मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा आपको Apollo 24/7 सर्कल, Shaw Academy पर ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और Wynk Music के फ्री एक्सेस के अलावा फ्री में हैलो ट्यून्स का लाभ भी मिलता है। अब आप यहाँ देख सकते है कि अगर आप 2,999 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो आपको 360 रुपये मचाने का मौका मिलता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile