Xiaomi Redmi Note 9S स्मार्टफोन 23 मार्च को किया जा सकता है लॉन्च, जानिये क्या होगा फोन में

HIGHLIGHTS

अगर हम इन्टरनेट पर चल रही एक खबर की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Redmi Note 9S स्मार्टफोन को इसी महीने में 23 मार्च के दिन लॉन्च किया जाने वाला है

ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह मोबाइल फोन आपको एक ट्रेंडी पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन के साथ आने वाला है

Xiaomi Redmi Note 9S स्मार्टफोन 23 मार्च को किया जा सकता है लॉन्च, जानिये क्या होगा फोन में

अभी हाल ही में Xiaomi की ओर से Xiaomi ने अपने Redmi Note 9 Pro और Note 9 Pro Max स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी की ओर से इन्हें मलेशिया में लॉन्च किये जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अगर हम एक ट्विटर पोस्ट पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi की ओर से Xiaomi Redmi Note 9S स्मार्टफोन को 23 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। इस टीज़र से यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप इसके बैक पर मिलने वाला है। ऐसा ही कुछ हमने Redmi Note 9 सीरीज में भी देखा है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Redmi Note 9S मोबाइल फोन को एक ट्रेंडी पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस साल Xiaomi की ओर से अपने फोंस को एक सर्कुलर कट आउट के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ओर से फोंस में आपको बैक कैमरा सेटअप के तौर पर स्क्वायर शेप वाला कैमरा मोड्यूल मिलने वाला है। हालाँकि इस मोबाइल फोन के बारे में इसके अलावा कोई भी जानकारी सामने नहीं आ रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Redmi note 9 Pro मोबाइल फोन के एक डाउन वैरिएंट के रूप में Redmi Note 9S स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर हम Redmi Note 9 सीरीज के स्मार्टफोन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि, Redmi Note 9 Pro Max और Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। Note 9 Pro Max को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।

बात करें Redmi Note 9 Pro की तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile